लाइव न्यूज़ :

छेड़खानी से परेशान 12वीं की छात्रा ने मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाई आग, स्कूल प्रबंधक का बेटा गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 29, 2018 11:31 IST

देवरिया की मृतका अजोरा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12वीं में पढ़ती थी। 26 जनवरी को स्कूल के प्रबंधक के पुत्र ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में  छेड़छाड़ से परेशान होकर एक 12वीं की छात्रा ने  मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में थाना गौरीबाजार के स्कूल के संचालक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की मां ने तहरीर दर्ज कराई थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

मृतका अजोरा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12वीं में पढ़ती थी।  26 जनवरी को स्कूल के प्रबंधक के पुत्र ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसके बारे में अपने घरवालों को भी बताया। इसके बाद मृतका के घरवाले स्कूल प्रबंधत के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच वहां विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथा-पाई शुरू हो गई। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ स्कूल प्रबंधक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वे लड़की के घरवालों को मारने के मनसूबे से कई लोगों के साथ छात्रा के घर पहुंच गए। 

मृतका के परिजनों का कहना है कि स्कूल का प्रबंधक पूरे परिवार को मारने के लिए घर पर आए थे। उनके हाथ में पेट्रोल का गैलन भी था। उन्होंने घर में जमकर तोड़फोड़ की। इसी बीच छात्रा ने खुद को कमरे में बंद करके मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया है कि मृतका छात्र की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और इससे जुड़े अन्य लोगों की छान-बीन कर रही है। 

टॅग्स :भीषण आगउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप