लाइव न्यूज़ :

UP Crime: मासूम को हवस का शिकार बनाने में नाकाम दरिंदे की करतूत, 2 साल की मासूम को नाले में फेंका; मौत

By अंजली चौहान | Updated: August 17, 2024 16:37 IST

UP Crime: शनिवार को यहां पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दो साल की बच्ची का अपहरण कर लिया, उसके साथ "बलात्कार" करने का प्रयास किया और जब बच्ची के परिवार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया तो उसे नाले में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि लड़की का शव आज सुबह नाले में मिला।

Open in App

UP Crime: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार की घटना से पूरा देश सुलग रहा है। हर भारतवासी पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहा है और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। लेकिन एक तरफ न्याय की लड़ाई लड़ रहे इसी समाज में हर वक्त किसी न किसी महिला, नाबालिग का रेप आज भी जारी है। रोजाना ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां स्थान और पीड़िता बदल जाती है लेकिन घटना वहीं रेप की रहती है। आरोपी इस कदर मानवता को शर्मसार कर रहे हैं कि वह मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ते।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है जहां एक दो साल की बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश की गई। पुलिस ने शनिवार को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने दो साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया, उसके साथ "बलात्कार" करने का प्रयास किया और लड़की के परिवार द्वारा उसका पीछा करने के बाद उसे नाले में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव आज सुबह नाले में मिला। 

पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात की है, जब मोइश (20) ने सदर इलाके में अपने घर के बाहर अपने परिवार के सदस्यों के साथ सो रही नाबालिग को अगवा कर लिया। उन्होंने कहा कि जब परिवार के सदस्य जाग गए, तो उन्होंने बच्ची को उसके चंगुल से बचाने के लिए आरोपी का पीछा किया, लेकिन मोइश ने बच्ची को नाले में फेंक दिया और भाग गया। 

इस पूरी घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह मामले में उचित कार्रवाई करेंगे। 

बता दें कि इस घटना से महज एक दिन पहले ही बलिया में 16 अगस्त को पुलिस ने बताया कि 11 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और कृत्य का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लिस ने कहा कि घटना 6 अगस्त को हुई जब नाबालिग एक दोस्त के घर गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी कथित तौर पर इलाके में था।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ उन्होंने कहा कि रविवार को मामला दर्ज किया गया था जब आरोपी ने कथित तौर पर कृत्य का वीडियो एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था। क्षेत्र के सर्कल अधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा, "हमने नाबालिग लड़की के बलात्कार के मामले में कल्लू (20) को गिरफ्तार किया है।" कुरैशी ने कहा कि पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

टॅग्स :यूपी क्राइमदुष्कर्मउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?