लाइव न्यूज़ :

यूपी: भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर युवक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जुटी जांच में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2023 11:40 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर रविवार की देर रात एक 24 साल के श्रेष्ठ तिवारी नाम के युवक ने कथिततौर पर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर युवक ने की आत्महत्या मृतक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ का रहने वाला था और उसका नाम श्रेष्ठ तिवारी थामृतक श्रेष्ठ तिवारी का शव विधायक योगेश शुक्ला के हजरतगंज स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में रविवार की देर रात उस वक्त कोहराम मच गया, जब लखनऊ के हजरतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर एक 24 साल के युवक ने कथिततौर पर आत्महत्या कर ली। खबरों के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ का रहने वाला था और उसका नाम श्रेष्ठ तिवारी था। 

समाचार बेवसाइट इंडिया टुडे के अनुसार मृतक श्रेष्ठ तिवारी लखनऊ के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक योगेश शुक्ला की प्रचार टीम का हिस्सा था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताा कि मृतक श्रेष्ठ तिवारी का शव विधायक योगेश शुक्ला के हजरतगंज स्थित अलॉट सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला।

मामले की प्रारंभिक पड़ताल के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृत श्रेष्ठ ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने तिवारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से साक्ष्य इकट्ठा करके मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

पुलिस ने विधायक योगेश शुक्ला का बयान दर्ज करते हुए मृतक श्रेष्ठ तिवारी के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उसके परिजन पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में मौजूद हैं। इस संबंध में पुलिस परिवार के सदस्यों से लगातार बात कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।  

टॅग्स :आत्मघाती हमलालखनऊBJP MLAक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup policePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली