लाइव न्यूज़ :

यूपी: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, लाश को शौचालय के सोख्ते में छुपाया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 16, 2023 14:30 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति का गला घोंट दिया और उसके शव को सात फुट गहरे शौचालय के गड्ढे में दबा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अवैध प्रेम प्रसंग के प्रकरण में एक शख्स की हुई हत्याहत्या की आरोपी मृतक की पत्नी है, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम आरोपी महिला ने लाश घर के शौचालय के सोख्ते में छुपाई थी, पुलिस ने प्रेमी और महिला को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अवैध प्रेम प्रसंग के प्रकरण में एक शख्स की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। खबरों के अनुसार 25 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति का गला घोंट दिया और उसके शव को सात फुट गहरे शौचालय के गड्ढे में दबा दिया।

पुरकाजी थाने की पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी महिला ने बेहद हैरअंगेज तरीके से हत्या को अंजाम देने के बाद पति की लाश घर के शौचालय के सोख्ता में छुपाई और बिना पकड़े जाने के भय के वह आराम से उसी घर में रह रही थी।

पुलिस ने महिला के मृतक पति की पहचान 30 साल के सागर अहमद के रूप में की है। पुलिस ने पीड़ित का शव बीते गुरुवार शाम मंडला गांव में उसके ही घर से हत्या के लगभग 10 दिन के बाद बेहद सड़ी-गली हालत में बहामद किया।

पुलिस के अनुसार हत्या की आरोपी आशिया ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति को मौत के घाट उतारा, उसके बाद 7 जून को उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुरकाजी थाने में दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन सागर के गुम होने की जांच शुरू की। तहकीकात के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक की पत्नी, जिसने पति सागर के गुमशुदगी की तहरीर दी है। उसकी शादुशुदा जिंदगी में कोई और भी शख्स है।

इस जानकारी के मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और जांच की दिशा आशिया की ओर मोड़ दी। आखिरकार पुलिस को पुख्ता जानकारी हाथ लगी कि आशिया का उसी इलाके में रहने वाले सागर के 28 साल के सौतेले भाई सुहैल अहमद के साथ अवैध प्रेम संबंध है।

प्रकरण के बारे में विस्तार से बताते हुए पुरकाजी थाने के एसएचओ ज्ञानेश्वर कुमार ने कहा, "मृतका की पत्नी आशिया ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने सुहेल के साथ मिलकर अपने पति सागर की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे शव को शौचालय के गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सागर का शव बरामद किया और मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।"

मामले में एसपी (शहर) सत्यनारायण प्रजापति ने कहा, "शव की जानकारी होने के बाद मौके पर फौरन मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। घटनास्थल की खुदाई की गई और शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।"

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीउत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?