लाइव न्यूज़ :

यूपी में महिला ने करवा चौथ का व्रत रखा और फिर पति को जहर देकर मार डाला

By रुस्तम राणा | Updated: October 21, 2024 17:03 IST

कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि 32 वर्षीय शैलेश कुमार को उसकी पत्नी सविता ने जहर दे दिया, क्योंकि उसे शक था कि उसका किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है।

Open in App
ठळक मुद्देसविता करवा चौथ की रस्म के तहत शैलेश की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रख रही थीशाम को जब सविता अपना उपवास तोड़ रही थी, तो उसका शैलेश से झगड़ा हुआइसके बाद सविता ने उसके खाने में जहर मिला दिया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश की एक महिला ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत खत्म करने के कुछ ही घंटों बाद कथित तौर पर अपने पति को जहर देकर मार डाला। कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि 32 वर्षीय शैलेश कुमार को उसकी पत्नी सविता ने जहर दे दिया, क्योंकि उसे शक था कि उसका किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है।

उन्होंने बताया कि सविता रविवार को करवा चौथ की रस्म के तहत शैलेश की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रख रही थी और शैलेश भी सुबह से ही इसकी तैयारियों में व्यस्त था। शाम को जब सविता अपना उपवास तोड़ रही थी, तो उसका शैलेश से झगड़ा हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद मामला सामान्य हो गया। 

दोनों ने साथ में खाना खाया, जिसके बाद सविता ने शैलेश से पड़ोसी के घर जाकर कुछ लाने को कहा और भाग गई। शैलेश के भाई अखिलेश ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक वीडियो बयान भी दर्ज किया, जिसमें उसने बताया कि सविता ने उसके खाने में जहर मिला दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सविता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, "इस्माइलपुर गांव से अपराध की सूचना मिली है। महिला ने कथित तौर पर झगड़े के बाद अपने पति को जहर दे दिया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमकौशाम्बीkaushambi-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?