लाइव न्यूज़ :

UP Viral Video: बरेली में बीच सड़क पर चली कई राउंड गोलियां, दो पक्ष आमने-सामने; मचा हड़कंप

By अंजली चौहान | Updated: June 22, 2024 14:48 IST

UP Viral Video: बरेली में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में बहस हो गई, जिसने हिंसक रूप ले लिया और आगजनी और फायरिंग की

Open in App
ठळक मुद्देदो पक्षों के बीच चली गोलियांबरेली में जमीन विवाद को लेकर हुआ हंगामावायरल हो रहा वीडियो

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के रेली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो गुटों ने दिनदहाड़े एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। घटना शनिवार 22 जून को पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबा के पास इज्जतनगर इलाके की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पक्ष बीच सड़क में एक दूसरे पर तबाड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। इस दौरान आस-पास की सड़क पर दौड़ती गाड़ियां सहमी हुई है। चारों तरफ गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है जिससे अफरा-तफरी मची हुई है। 

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही बरेली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बदमाशों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। एक बुलडोजर को भी आग के हवाले कर दिया गया। इस हंगामे में एक व्यक्ति घायल हो गया और एक कार नाले में पलट गई। पुलिस ने आगे की जांच के लिए कार को जब्त कर लिया है।

इस बीच, भयावह वीडियो देख हर कोई दंग है। पूरा वीडियो मानो किसी फिल्म का सीन हो जिसमें फिल्मी तरीके से दो पक्ष बिना कानून के डर के गोलीबारी कर रहे हैं।

एक स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, इज्जतनगर क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी आदित्य उपाध्याय पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबा के पास शंकर महादेवा मार्बल्स के नाम से मार्बल की दुकान चलाते हैं। शनिवार की सुबह आरोपी पक्ष के राजीव राणा नामक एक बिल्डर ने 40-50 अज्ञात लोगों के साथ आदित्य उपाध्याय की दुकान पर दो जेसीबी मंगवाई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना के दौरान जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया गया।

स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया, लेकिन अभी भी फरार कुछ बदमाशों की तलाश जारी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई