लाइव न्यूज़ :

यूपी का सिपाही मुंबई में कर रहा था ड्रग्स की सप्लाई, पुलिस ने 1 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 11, 2022 20:36 IST

मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही अमित कुमार सिंह को उसके साथी के साथ 1 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस के सिपाही अमित कुमार सिंह अपने दोस्त के साथ मुंबई में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी सिपाही कई साल से अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी में लिप्त थासिपाही अमित सिंह और उसका दोस्त हरमेश तो पकड़ लिये गये लेकिन तीसरा साथी अब भी फरार है

मुंबई:उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही को मुंबई पुलिस ने 1 करोड़ रुपये के मादक द्रव्यों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी यूपी पुलिस के सिपाही अमित कुमार सिंह के साथ उसके एक दोस्त हरमेश कुमार उर्फ महेंद्र सिंह को भी हिरासत में लिया है। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही कई साल से अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी में लिप्त था। गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए मालवानी पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को मुखबिर की निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया है, इन दोनों का एक तीसरा साथी भी है, जो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है और पुलिस की उसकी तलाश कर रही है। फरार तीसरे साथी का नाम संजू उर्फ ​​टिल्लू है।

मुंबई पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सिपाही अमित कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के हापुड़ नगर पुलिस थाने में तैनात है। पुलिस को आरोपी कांस्टेबल का नाम मध्य प्रदेश के एक ड्रग्स पेडलर प्रमोद कालीचरण शर्मा और पश्चिम बंगाल के तस्कर इस्माइल खान से मालूम हुआ।

कालीचरण और इस्माइल खान को मालवानी पुलिस ने पिछले महीने ही 1.67 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसी समय अमित सिंह को गिरफ्तार करने के लिए अपने मुखबिरों को अलर्ट कर दिया था। 

मालवानी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक हसन मुलानी ने कहा, ''कांस्टेबल अमित कुमार और उसके दोस्त हरमेश कुमार मुंबई में ड्रग सप्लाई करने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहे थे। हम अमित के तीसरे दोस्त संजू उर्फ ​​टिल्लू की अभी तलाश कर रहे हैं, जिसने अमित और हरमेश को ड्रग्स दिया था।''

इसके साथ ही एएसआई हसन मुलानी ने यह भी कहा कि पुलिस मुंबई के उस शख्त की भी तलाश कर रही है, जो उनसे मुंबई में ड्रग्स की खेप लेने वाला था।

पुलिस अधिकारी हसन ने कहा, "गिरफ्तार सिपाही अमित कुमार सिंह और उसके साथी हरमेश सिंह को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :मुंबई पुलिसउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?