लाइव न्यूज़ :

यूपी एसटीएफ की प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गैंग के दो शूटर एनकाउंटर में ढेर

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2021 09:13 IST

यूपी के प्रयागराज में बीती रात एसटीएफ ने दो बदमाश वकील पाण्डेय और अमजद को एक एनकाउंटर में मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देएसटीएफ ने प्रयागराज के अरैल इलाके में मुठभेड़ में वकील पाण्डेय और अमजद को मार गिरायावकील पाण्डेय पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, दोनों बदमाश भदोही के रहने वाले थेआरोपों के अनुसार 2013 में डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की हत्या में शामिल थे वकील पाण्डेय और अमजद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो बदमाशों को एक एनकाउंटर में मार गिराया है। बीती रात अरैल इलाके के कछार में हुई मुठभेड़ में वकील पाण्डेय और अमजद उर्फ पिंटू नाम के दो बदमाश मारे गए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दोनों बदमाश पूर्व में मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी से जुड़े थे। हालांकि मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद ये दिलीप मिश्री के लिए काम करने लगे थे।  पुलिस के अनुसार वकील पाण्डेय पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

जांच में ये बात सामने आई है कि प्रयागराज में एक राजनीतिक व्यक्ति की हत्या के इरादे से दोनों आए थे। आरोपों के अनुसार मारे गए ये बदमाश साल 2013 में वाराणसी में डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की हत्या में भी शामिल थे। अनिल त्यागी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने ये काम मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी के इशारे पर किया था। 

एनकाउंटर में मारे गए दोनों बदमाश भदोही के रहने वाले थे। एनकाउंटर के बाद पुलिस को मौके से 30 और 9 एमएम की पिस्टल, जिन्दा कारतूस और खोखा सहित एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

ये बात भी सामने आई है कि अभी रांची जेल में बंद एक कोयला व्यापारी की हत्या के आरोपी अमन सिंह ने वहीं के एक डिप्टी जेलर की हत्या की सुपारी भी दोनों शूटरों को थी।

पुलिस के अनुसार वकील पाण्डेय पर करीब 20 और अमजद पर 24 मुकदमे दर्ज हैं। एनकाउंटर में मारे जाने के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए