लाइव न्यूज़ :

मामूली बात पर दरोगा ने की आरएसएस प्रचारक की खूब पिटाई, Inspector हुआ सस्पेंड, 2 दरोगा समेत 10 पुलिस वालों पर केस हुआ दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2022 12:57 IST

इस पर बोलते हुए क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपी दरोगा को घटना की रात को ही निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दोषी पाए जाने पर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क पर रास्ता नहीं देने के कारण दरोगा ने आरएसएस प्रचारक को पीट डाला।इस बात से नाराज संघ प्रचारकों ने थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।घटना के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दरोगा ने किसी मामले पर विवाद के चलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक प्रचारक की कथित रूप से पिटाई कर दी। इसके बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह के मुताबिक, गुरुवार रात हुई इस कथित घटना के बाद दारोगा अंकित कुमार को निलंबित कर दिया गया है और 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ थाना सुभाष नगर में मामला दर्ज किया गया है । 

क्या है पूरा मामला

सूत्रों ने बताया कि बदायूं मार्ग पर रहने वाले आरएसएस मथुरा महानगर के प्रचारक आर्येंद्र कुमार अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण कुछ दिन पहले बरेली स्थित अपने घर आए थे। वह गुरुवार देर शाम अस्पताल से लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में चिकित्सक का फोन आने पर उन्होंने मोटर साइकिल अस्पताल की ओर मोड़ दी थी। 

सूत्रों ने बताया कि करगैना चौकी पर तैनात दारोगा अंकित कुमार का वाहन उनकी मोटरसाइकिल के पीछे था। अंकित ने कई बार हार्न दिया, मगर सड़क टूटी होने के कारण आयेंद्र उनके वाहन को आगे निकलने की जगह नहीं दे सके। इससे नाराज दरोगा ने मोटर साइकिल से आगे निकलर उसे रोक लिया। 

दरोगा ने की पीड़ित की पिटाई

आरोप हैं कि दारोगा ने आयेंद्र को पीटा है। ऐसा बताया जा रहा है कि आयेंद्र अपना परिचय देकर पुलिस को बताते रहे कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें अस्पताल जाना है, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पुलिस चौकी में बैठाए रखा था। 

पुलिस वालों पर हुआ केस दर्ज

इस घटनाक्रम की जानकारी गुरुवार रात जब संघ प्रचारकों तक पहुंची, तो उन्होंने हंगामा किया है। इसके बाद सांसद धर्मेंद्र कश्यप समेत दर्जनों नेता चौकी पहुंच गए। इस हंगामे के कारण बदायूं मार्ग बाधित हो गया था। अंतत: दो दारोगा एवं आठ सिपाहियों के विरुद्ध अपहरण, बंधक बनाकर पीटने और धमकाने का आरोप दर्ज किया गया है। 

मामले में हुई कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित कुमार को निलंबित कर दिया गया है तथा दो दरोगा समेत 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ थाना सुभाष नगर में गुरुवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि आरोपी दरोगा अंकित कुमार को रात में ही निलंबित कर दिया और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशBareilly PoliceआरएसएसRSSBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?