लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बावरिया गिरोह का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, लूटपाट सहित दर्जनों केस थे दर्ज

By भाषा | Updated: July 24, 2020 15:42 IST

राजमार्ग पर लूटपाट को अंजाम देने वाले कुख्यात बावरिया गिरोह के बदमाश को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया गया है। कई केस बदमाश के खिलाफ दर्ज थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजमार्गों पर वाहनों को पंक्चर करके लूट को अंजाम देने वाले कुख्यात बावरिया गिरोह के बदमाश को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया गया है।हरियाणा में कई स्थानों पर राजमार्ग पर लूटपाट की है तथा वाहनों में सवार यात्रियों के साथ कुकर्म भी कर चुका है।

नोएडा: राजमार्गों पर वाहनों को पंक्चर करके लूट को अंजाम देने वाले कुख्यात बावरिया गिरोह के बदमाश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस बदमाश ने बताया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा में कई स्थानों पर राजमार्ग पर लूटपाट की है तथा वाहनों में सवार यात्रियों के साथ कुकर्म भी किया है।

पश्चिमी उप्र एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप नारायण ने बताया कि एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्रा और उनकी टीम को सूचना मिली की यमुना एक्सप्रेस वे सहित उत्तर प्रदेश-हरियाणा के विभिन्न राजमार्गों पर कार पंक्चर कर मुसाफिरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का बदमाश हरियाणा के पलवल में अपने साथियों के संग लूट करने की फिराक में है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ ने हरियाणा पुलिस की मदद से वहां पर छापेमारी की। साथ ही बताया कि एसटीएफ ने दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले दिनेश उर्फ दिन्ने उर्फ कमाल को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के अलावा यूपी और हरियाणा के विभिन्न राजमार्गों पर उसने अपने साथियों के संग मिलकर गाड़ियों को रोका और वाहनों में सवार यात्रियों के साथ हथियार के बल पर मारपीट कर लूटपाट की तथा उनमें मौजूद महिलाओं एवं बच्चों के साथ दुष्कर्म भी किया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस साल 20 जनवरी को हरियाणा के केएमपी रोड पर गाड़ी पंक्चर करके उसमें सवार यात्रियों के साथ लूटपाट की थी तथा कार में मौजूद 14 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म किया था। इस बदमाश ने बुलंदशहर राजमार्ग पर हुए बहुचर्चित गैंगरेप के मामले में भी एसटीएफ को महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी, कुख्यात बबलू बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जनपद अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने तीन जुलाई की रात को एक मुठभेड़ के दौरान बबलू बावरिया को मार गिराया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमनोएडा समाचारनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर