लाइव न्यूज़ :

यूपी: बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस हुई सख्त, 6 लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 14, 2022 12:49 IST

मामले में बोलते हुए एसपी ने बताया "गिरफ्तारी मंगलवार रात को की गई थी। किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे कानून और व्यवस्था खराब न होने पाए। हमने सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहों पर नजर रखने के लिए अपने आईटी सेल को भी सतर्क कर रखा है।''

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस ने बच्चा चोर की अफवाह फैलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस का कहना है कि इस तरीके से अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके लिए पुलिस आईटी सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है।

लखनऊ: पुलिस ने यहां बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने की दो अलग-अलग घटनाओं के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया, "जिले में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कैला देवी थाने और हजरत नगर गढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।" 

5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैला देवी थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कुछ लोग कुछ दिन पहले स्थानीय मस्जिद के अंदर घुसे और वहां से घोषणा की कि इलाके में एक बच्चा चोर सक्रिय है। यह सुन कर लोग डर गए। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम अरमान, वसीम, असलम, कौसर और शकरूद्दीन हैं। 

दो लोगों ने और दावा किया बच्चा चोर के सक्रिय होने की

दूसरी प्राथमिकी के अनुसार, गढ़ी क्षेत्र के सतेंद्र और अनस ने लोगों को बताया कि एक बच्चा चोर बच्चों को चुराने के लिए निकला है। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और अनस की तलाश की जा रही है। 

मामले में पुलिस ने क्या बोला

इस पर बोलते हुए एसपी ने बताया "गिरफ्तारी मंगलवार रात को की गई थी। किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे कानून और व्यवस्था खराब न होने पाए। हमने सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहों पर नजर रखने के लिए अपने आईटी सेल को भी सतर्क कर रखा है।'' 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?