लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में रह रहीं थाईलैंड की 11 महिलाओं को देश छोड़ने का नोटिस, पासपोर्ट ब्‍लैकलिस्‍ट 

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 23, 2025 18:14 IST

चिनहट क्षेत्र में बने शक्ति हाइट अपार्टमेंट में थाईलैंड की यह 11 महिलाएं बिना किसी जानकारी के किराए पर रह रही थीं.

Open in App
ठळक मुद्देसूचना के आधार पर एफआरआरओ ने सभी 11 महिलाओं को भारत छोड़ने का नोटिस दिया है.फ्लैट की चेकिंग की गई और इन महिलाओं के पासपोर्ट आदि चेक किए गए.पुलिस की इस जांच में इन महिलाओं के पास वैध वीजा नहीं मिला.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध तरीके से रह रही थाईलैंड की 11 महिलाओं को देश छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है. लखनऊ के इतिहास में यह पहला वाकया है जब विदेशी नागरिक को प्रदेश पुलिस के आग्रह पर देश छोड़ने का आदेश जारी हुआ है. यह सभी महिलाएं शहर के चिनहट क्षेत्र में एक फ्लैट में रह रही थीं. इनके पास वैध वीजा नहीं था. पुलिस ने उन्हें दो दिन पहले गिरफ्तार कर फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) को जानकारी दी थी. इस सूचना के आधार पर एफआरआरओ ने सभी 11 महिलाओं को भारत छोड़ने का नोटिस दिया है.

अवैध तरीके से लखनऊ में रह रही थी

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के अनुसार, शहर के चिनहट क्षेत्र में बने शक्ति हाइट अपार्टमेंट में थाईलैंड की यह 11 महिलाएं बिना किसी जानकारी के किराए पर रह रही थीं. उनकी गतिविधियों को लेकर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचित किया तो उनके फ्लैट की चेकिंग की गई और इन महिलाओं के पासपोर्ट आदि चेक किए गए. पुलिस की इस जांच में इन महिलाओं के पास वैध वीजा नहीं मिला.

पुलिस को एक महिला के पास से रेंट एग्रीमेंट मिला जबकि अन्य महिलाओं के पास लखनऊ में रहने का कोई वाजिब डॉक्यूमेंट नहीं मिला. यही नहीं यह महिलाएं लखनऊ में रहने का सही कारण भी नहीं बता पाईं. पुलिस को यह भी पता चला कि यह महिलाएं लखनऊ के एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी कर रही रही हैं. इन महिलाओं में से एक ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी अर्चित ने शक्ति हाइट अपार्टमेंट में उसे फ्लैट किराए पर दिलवाया था.

अपार्टमेंट मालिक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से पूछताछ की. उससे इन महिलाओं के बारे पूछा गया और थाईलैंड की इन महिलाओं को फ्लैट किराए पर देने के दस्तावेज दिखाने को कहा गया. परन्तु शक्ति सिंह इन महिलाओं को फ्लैट किराए पर देने का रेंट एग्रीमेंट, फॉर्म सी (विदेशी पंजीकरण नियम 14 के तहत जरूरी) और इन महिलाओं के लखनऊ में रहने का कोई मकसद नहीं बता पाए. इसके बाद पुलिस ने शक्ति सिंह की खिलाफ इन महिलाओं को अवैध रूप तरीके से फ्लैट किराए पार देने का मामला दर्ज किया गया.

फिर इसकी जानकारी एफआरआरओ को दी गई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एफआरआरओ के अफसरों के अपनी जांच में यह पाया कि थाईलैंड की इन महिलाओं के पासपोर्ट ब्लैकलिस्ट किए गए थे. वह बिजनेस वीजा पर यहां नौकरी कर रही थीं और लखनऊ में अवैध तरीके से रह रही थे. इस आधार पर एफआरआरओ ने इन महिलाओं को देश छोड़ने का नोटिस जारी कर दिया. अब लखनऊ में इन महिलाओं को थाईलैंड भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई  है. 

टॅग्स :Crime Branchलखनऊउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये