लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: उत्तर प्रदेश में तबलीगी जमात के 45 विदेशी सदस्यों पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: April 20, 2020 20:44 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक 20,61,890 वाहनों की सघन जांच करके उनमें से 27,272 को सीज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अब तक 322 हॉटस्पॉट (संक्रमण के ज्यादा प्रभावित क्षेत्र) चिह्नित किये गए हैं।अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 746 सरकारी तथा 1313 स्वैच्छिक सामुदायिक रसोई के माध्यम से 13,34,856 लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये हैं।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर 2871 तबलीगी जमातियों को चिह्नित करके उनकी जांच की गई है और 45 विदेशी जमातियों पर मुकदमा दर्ज करके 259 पासपोर्ट जब्त किये गये हैं। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में तबलीगी जमात के 2871 लोगों को चिह्नित करके उनकी जांच की गयी है।

सभी 325 विदेशी व्यक्तियों को चिकित्सकीय परीक्षण करके पृथक किया गया है। उन्होंने बताया कि तबलीगी जमात के 45 विदेशी सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया गया है और कुल 259 पासपोर्ट जब्त किये गये हैं। अवस्थी ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में घोषित लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक 24,446 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रदेश में अब तक 20,61,890 वाहनों की सघन जांच करके उनमें से 27,272 को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 322 हॉटस्पॉट (संक्रमण के ज्यादा प्रभावित क्षेत्र) चिह्नित किये गए हैं। इनमें रह रहे 35,97,906 व्यक्तियों को 1450 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ एवं मैन के द्वारा दूध वितरित किया जा रहा है।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 746 सरकारी तथा 1313 स्वैच्छिक सामुदायिक रसोई के माध्यम से 13,34,856 लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत प्रदेश में प्रचलित कुल 3,56,45,732 राशन कार्डों के सापेक्ष 2,93,50,329 कार्डों पर 6,14,196.045 मीट्रिक टन खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया गया।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशतबलीगी जमातनिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली