लाइव न्यूज़ :

यूपी: मेज पर रखे बोतल से पानी पीने पर दलित छात्र के साथ की गई मारपीट, आरोपी प्रधानाचार्य समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 13, 2023 13:50 IST

इस पर बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि प्रधानाचार्य समेत आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) को जांच सौंपी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दलित छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है।आरोप है कि मेज पर रखे बोतल से पानी पीने पर उसके साथ मारपीट की गई है। इस आरोप में प्रधानाचार्य समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक इंटर कालेज में मेज पर रखी बोतल से पानी पी लेने पर एक दलित छात्र के साथ कथित रूप से मारपीट करने, गाली-गलौज करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त घटी है जब पीड़ित कक्षा 12वीं के छात्रों की विदाई के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया था। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रधानाचार्य समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया गया है।

मेज से बोतल उठाकर पानी पीने पर दलित के साथ हुई मारपीट

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राम अर्ज ने बताया कि थाना अफजलगढ़ में राजकुमार नामक छात्र ने तहरीर दी कि वह चमनो देवी इंटर कालेज में 11 वीं का छात्र है, रविवार को कॉलेज में 12वीं के छात्रों की विदाई के लिए एक समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान उसने मेज पर रखी बोतल से पानी पी लिया तो प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार और उनके भाइयों ने मारपीट की और अभद्रता कर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। 

पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मामल दर्ज किया

एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य समेत आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) को जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र विवेचना पूरी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  

टॅग्स :क्राइमPoliceएससी-एसटी एक्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO