लाइव न्यूज़ :

यूपी: कंपाउंडर ने डेंगू पीड़ित महिला से की छेड़छाड़, वारदात सीसीटीवी में कैद, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 29, 2023 13:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक निजी अस्पताल में ऐसी वारदात सामने आयी है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक निजी अस्पताल में महिला मरीज के साथ हुई छेड़छाड़ की वारदाततीमारदारी में तैनात कंपाउंडर ने महिला के कथित तौर पर की छेड़छाड़, वारदात सीसीटीवी में कैदमहिला डेंगू से पीड़ित थी और इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी

मुजफ्फरनगर:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक निजी अस्पताल में ऐसी वारदात सामने आयी है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जी हां, डेंगू से पीड़ित एक महिला मरीज के साथ उसकी तीमारदारी में तैनात कंपाउंडर ने कथित तौर पर शनिवार रात में छेड़छाड़ की।

खबरों के मुताबिक 22 साल की महिला के हुई इस हरकत के बारे में जब परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों से मामले की शिकायत की।

समाचार वेबसाइट फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार परिवारवारों ने अस्पताल प्रशसान से वारदात की रात का सीसीटीवी फुटेज हासिल किया गया। वीडियो फुटेज देखने से पता चला कि आरोपी कंपाउंडर ने शनिवार रात में, जब सभी मरीज सोये हुए थे। पीड़िता के बिस्तर के पास गया और उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया, जब वो सो रही थी।

चूंकि महिला का डेंगू का इलाज चल रहा था और वह काफी कमजोर थी। इसलिए आरोपी का प्रतिरोध नहीं कर पायी। हालांकि परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने फौरन आरोपी कंपाउंडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी देखने के बाद खुद अस्पताल के मालिक ने आरोपी कंपाउंडर के इस वारदात की पुष्टि करते हुए कहा, "महिला मरीज डेंगू के कारण काफी कमजोर हो गई थी। अन्य डेंगू के मरीजों की तरह वह भी रात में सो रही थी तभी अस्पताल में कंपाउंडर का कम करने वाले शोएब ने उसे गलत इरादे से छुआ।"

उन्होंने कहा, "जब हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसकी शर्मसार कर देने वाली सरकत साफ नजर आयी। वो महिला के पैरों और कमर को सहला रहा था।''

हालांकि बाद में अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई पूछताछ में कंपाउंडर ने घटना के पीछे अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर ली। मामले में अस्पताल के डॉक्टर ने कहा, "शोएब को दो महीने पहले कंपाउंडर के तौर पर काम पर रखा गया था और वह अस्पताल में मरीजों की मदद करता था।"

इस संबंध में सर्कल ऑफिसर हेमंत कुमार ने कहा, "पीड़िता की परिवार की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। महिला के परिजनों ने आरोपी शोएब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।"

टॅग्स :मुजफ्फरपुरक्राइमउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...