लाइव न्यूज़ :

महिला ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में बेटी की हत्या, मां का दावा- भगवान ने दर्शन देकर कहा था ऐसा

By भाषा | Updated: December 17, 2018 20:03 IST

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है।

Open in App

बहराइच कोतवाली नानपारा इलाके के ताजपुर टेड़िया गांव में रविवार को एक मां ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को कथित रूप से तंत्र मंत्र से इलाज के चक्कर में गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक विजय प्रकाश सिंह ने सोमवार को बताया कि गाँव के एक मजदूर जिमीदार व उसकी पत्नी गीता की आठ व डेढ़ साल की दो बेटियां थीं। छोटी बेटी को तपेदिक की बीमारी थी जिसका उसकी माँ तंत्र मंत्र से इलाज करती रहती थी। रविवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गीता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी का इलाज तंत्रमंत्र से करते हुए उसे ब्लेड से काट दिया जिससे उसकी मौत हो गयी है। घटना के समय मृतक बच्ची का पिता मजदूरी करने गोंडा गया हुआ था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी महिला के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी महिला से कड़ी पूछताछ की गयी। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसकी छोटी बेटी जन्म से ही तपेदिक की बीमारी से पीड़ित थी। महिला ने दावा किया कि रविवार को उसके सामने भगवान प्रकट हुए थे। उसने अपने व बच्ची के शरीर से काटकर खून निकाला। दोनों के खून को मिलाया। इसी दौरान उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना