लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: प्रयागराज में प्रोफेसर और 16 विदेशी जमातियों सहित 30 अरेस्ट, तबलीगी जमात से जुडे़ 54 विदेशी नागरिक को जेल

By भाषा | Updated: April 21, 2020 18:21 IST

उत्तर प्रदेश में सरकार एक्शन में है। प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सहित 30 लोग को पुलिस ने अरेस्ट किया है। वहीं सहारनपुर में तबलीगी जमात से जुडे़ 54 विदेशी नागरिकों को जेल भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवकुटी पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर थाने में रखा है, जबकि अन्य लोगों को पृथकवास केंद्र में रखा गया है। आरोपियों में इंडोनेशिया के सात लोग, थाइलैंड के नौ लोग, केरल और पश्चिम बंगाल का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

प्रयागराजः जिले की पुलिस ने सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद सहित 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें 16 विदेशी जमाती भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज बताया कि विदेशी जमातियों में शामिल सात इंडोनेशियाई नागरिकों को प्रोफेसर शाहिद ने अब्दुल्ला मस्जिद में ठहराने की सिफारिश की थी और इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी को विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने, षड़यंत्र में शामिल होने और मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिवकुटी पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर थाने में रखा है, जबकि अन्य लोगों को पृथकवास केंद्र में रखा गया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इंडोनेशिया के सात लोग, थाइलैंड के नौ लोग, केरल और पश्चिम बंगाल का एक-एक व्यक्ति शामिल है। इंडोनेशियाई लोगों में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित था जिसका इलाज कोटवा बनी में किया गया।

पुलिस ने इस मामले में अब्दुल्ला मस्जिद और करेली के हेरा मस्जिद से जुड़े कई लोगों को भी गिरफ्तार किया है। थाइलैंड के नौ लोग करेली के हेरा मस्जिद में रुके थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच में पता चला कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में विदेशी नागरिकों के साथ प्रोफेसर सहित कई अन्य लोग भी शामिल हुए थे।

प्रोफेसर ने जमात में शामिल होने की बात पुलिस से छिपाई। इसके अलावा, उसने लॉकडाउन के दौरान अब्दुल्ला मस्जिद में सात इंडोनेशियाई जमातियों को ठहराने की मुतवल्ली से सिफारिश की थी। पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि ये सभी विदेशी पर्यटक वीजा पर भारत आए थे, लेकिन यहां धर्म प्रचार के कार्य में लगे थे।

सहारनपुर जिले में तबलीगी जमात से जुडे़ 54 विदेशी नागरिकों को जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने बताया कि जेल भेजे गए ये 54 लोग सूडान और इंडोनेशिया से आए हैं। भटनागर ने बताया कि ये लोग पर्यटन वीजा पर भारत आये थे लेकिन ये यहां धार्मिक प्रचार प्रसार में लगे थे।

उन्होंने बताया कि इन लोगों पर वीजा पासपोर्ट उल्लंघन सहित विभिन्न आरोपों के चलते भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270, महामारी अधिनियम, विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। भटनागर ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर इन लोगों को पृथकवास में भेजा गया था जिसकी अवधि पूरी होने पर इन्हें अदालत मे आदेश पर जिला कारागार के करीब बनाई गई अस्थायी जेल में भेजा गया है। 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाइलाहाबादसहारनपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?