लाइव न्यूज़ :

हाय रे इंसान, इतना जालिम, मानवता शर्मसार?, जहर देकर 14 बंदरों को मार डाला, सजा निरीह पशु-पक्षियों को क्यों देता मानव!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2025 09:30 IST

Barabanki: हरख रेंज के क्षेत्रीय वन दरोगा सचिन कुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे अमसेरूआ गांव के निवासियों ने उन्हें दो बंदरों की मौत की सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देपानी की टंकी के पास दो बंदरों के शव पड़े हुए मिले।धान के एक खेत में थोड़ी-थोड़ी दूर पर सात अन्य बंदर मृत पड़े हुए थे।पोस्टमार्टम कराया और सभी बंदरों के जबड़े में गेहूं और चने के अवशेष पाए गए।

Barabanki:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक जगह पर 14 बंदरों के शव बरामद किये गये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया जहर से बंदरों की मौत की आशंका जताई है। अधिकारियों ने बताया कि वन दरोगा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोठी थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कराई है। हरख रेंज के क्षेत्रीय वन दरोगा सचिन कुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे अमसेरूआ गांव के निवासियों ने उन्हें दो बंदरों की मौत की सूचना दी।

पटेल ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें पानी की टंकी के पास दो बंदरों के शव पड़े हुए मिले और आसपास छानबीन करने पर धान के एक खेत में थोड़ी-थोड़ी दूर पर सात अन्य बंदर मृत पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण विभाग की टीम वापस लौट गई। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पांच और बंदरों के शव मिले जबकि एक बंदर तड़प रहा था।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गंभीर हालात में मिले बंदर को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजकर बाकी बंदरों के शवों को कब्जे में लिया। पटेल ने बताया कि मृत बंदरों में आठ नर और छह मादा थीं। वन विभाग ने सभी 14 मृत बंदरों का सिद्धौर स्थित पशु चिकित्सालय में तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया और सभी बंदरों के जबड़े में गेहूं और चने के अवशेष पाए गए।

चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया जहर से मौत की आशंका जताई और साथ ही सभी का विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेज दिया। हरख वन क्षेत्र के रेंजर मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वन दरोगा की तहरीर पर कोठी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में धाराएं बढ़ सकती है। थाना प्रभारी अमित सिंह भदोरिया ने बताया कि गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे व अन्य ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?