लाइव न्यूज़ :

यूपीः फिर धधका मुजफ्फरनगर, दो अलग-अलग घटनाओं में 1 युवक की मौत, 3 महिलाएं घायल

By भाषा | Updated: September 9, 2018 12:03 IST

मुजफ्फनगर में चुनावी महौल का फायदा उठाने के लिए कई तरह की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप लगते रहे हैं।

Open in App

मुजफ्फरनगर, नौ सितंबर:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नियाजपुरा इलाके में दो गुटों के बीच हुई झड़प में तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम किसी विवाद के चलते यह झड़प हुई। महिलाओं का यहां के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में युवक की पीट-पीट कर हत्या

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के बुधाना नगर में अज्ञात व्यक्तियों ने 20 साल के युवक की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रभाकर केंटुरा ने रविवार को बताया कि युवक शुक्रवार को लापता हो गया था और शनिवार को उसका शव एक खेत में मिला। एसएचओ ने बताया कि मृतक की पहचान कपिल के तौर पर हुई है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के हवाले कर दिया गया । 

उन्होंने बताया कि युवक के पिता राम किशन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मुजफ्फनगर में दंगे हुए थे। जिसका बार-बार राजनैतिक तौर पर जिक्र किया जाता है। इस जगह को राजनैतिक फायदे के लिए पहले भी इस्तेमाल होने के आरोप लगते रहे हैं। यहां पर फिर से चुनाव के पहले कई तरह के विवाद उभरकर सामने आने लगे हैं।

 

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?