लाइव न्यूज़ :

Watch: 6 फीट गड्ढे में भू-समाधि ले रहा था शख्स, ऐन मौके पर पुलिस ने ऐसे बचाई युवक की जान, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: September 28, 2022 13:18 IST

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिस द्वारा पीड़ित को बचाते हुए देखा जा रहा है। मामले में कार्रवाई कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के उन्नाव में झांसा देकर एक युवक को जिंदा भू-समाधि दिलाया गया है। इस आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित को यह यकीन दिलाया गया था कि जिंदा भू-समाधि लेने से उसे सिद्धि प्राप्त होगी।

लखनऊ: यूपी के उन्नाव (Unnao) में एक युवक को जिंदा भू-समाधि दिलाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। शुरुआती जानकारी के आधार पर यह कहा जा रहा है कि आरोपियों ने पूजापाठ पर यकीन करने वाले युवक को सिद्धि प्राप्त होने का झांसा देकर उसे जिंदा भू-समाधि लेने के लिए राजी करवा लिया था। 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने यह कबूला है कि उन लोगों ने धन के लालच में इस काम को अन्जाम दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव वालों द्वारा नवरात्रि (Navratri) में मोटा चढ़ावा चढ़े इसलिए इस जिंदा भू-समाधि को तैयार किया जा रहा था। 

क्या है दिखा वीडियो

जानकारी के अनुसार, यह घटना उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव का है जहां शुभम गोस्वामी नामक एक शख्स को झांसा देकर उसे जिंदा भू-समाधि दिलाई गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ पुलिस वाले तेजी से चिल्लाते हुए जिंदा भू-समाधि की ओर भाग रहे है। वीडियो के अगले हिस्से में एक भू-समाधि को देखा जा रहा है और उसके आस-पास कुछ पुजारी को बैठे देखा गया है। 

इसके बाद पुलिस द्वारा जिंदा भू-समाधि को हटाया गया और उसमें से पीड़ित शुभम गोस्वामी को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि अगर पुलिस सही समय पर नहीं पहुंचती तो पीड़ित की जान भी जा सकती थी। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि पीड़ित शुभम गोस्वामी चार-पांच साल से गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रह रहा था। ऐसे में वह इस दौरान कुछ पुजारियों के संपर्क में आया था और लगातार पूजापाठ करने लगा था। 

आरोप है कि पुजारी मुन्नालाल व शिवकेश दीक्षित ने पीड़ित को सिद्धि प्राप्त होने की लालच देकर जिंदा-भू समाधि लेने के लिए राजी कर लिया था। पुजारियों का मानना था कि अभी नवरात्रि चल रहा है, ऐसे में जिंदा-भू समाधि बनाकर लोगों को चढ़ावे के लिए बुलाया जाएगा जिससे उनकी अच्छी कमाई होगी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियोPoliceउत्तर प्रदेशUnnao
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो