लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप मामला: अधिकारी के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए हुए राजी, पीड़िता की बहन को मिलेगी नौकरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2019 13:45 IST

राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए और प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए और प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है। पीड़िता की बहन खुद मुख्यमंत्री से बात करना चाहती थी।

जिंदा जला दी गई उन्नाव की बलात्कार पीड़िता के परिजन सरकारी अधिकारी के आश्वासन के बाद मृतका के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। दरअसल, लखनऊ के कमिश्नर ने परिवार को आश्वासन दिया है कि पीड़िता की बहन को नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पीड़ित के परिवार को पीएम आवास दिया जाएगा। 

पीड़िता के अंतिम संस्‍कार की प्रशासनिक तैयारियों के बीच मृतका की बहन ने कहा था कि जब तक मुख्यमंत्री आदित्‍यनाथ मौके पर नहीं आते और कड़ी कार्रवाई का आश्‍वासन नहीं देते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

दरअसल, पीड़िता की बहन मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी। उसने यह भी कहा कि उसकी बहन की सरकारी नौकरी लगने वाली थी। पीड़िता की बहन ने कहा था कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए और घटना के जिम्मेदार आरोपियों को तत्‍काल फांसी दी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पीड़िता की शुक्रवार देर साथ दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए और प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट