लाइव न्यूज़ :

दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रियाज भाटी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, कारोबारी से महंगी कार और 7 लाख से ज्यादा की रंगदारी का मामला

By अनिल शर्मा | Updated: September 27, 2022 08:44 IST

रियाज भाटी और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट ने अंधेरी के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर महंगी कार और 7 लाख रुपये से ज्यादा की रंगदारी की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देरियाज भाटी के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है।रियाज भाटी और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट ने अंधेरी के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी।

मुंबईः मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने फरार आरोपी रियाज भाटी को अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया है। मुंबई अपराध शाखा ने बताया कि रियाज अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सहयोगी है जो फरार था। उसके खिलाफ रंगदारी व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज है। मुंबई अपराध शाखा के मुताबिक आज (27 सितंबर) अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि मुंबई के वर्सोवा थाने में सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट और रियाज भाटी के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल मामले की जांच कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक रियाज भाटी और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट ने अंधेरी के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर महंगी कार और 7 लाख रुपये से ज्यादा की रंगदारी की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस मामले के बाद कारोबारी ने वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

टॅग्स :मुंबई पुलिसMumbai Police's Crime Branch
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी