लाइव न्यूज़ :

Umesh Pal murder case: उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा भाजपा नेता के भाई का नाम, संदिग्धों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2023 18:29 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुलाम को पार्टी से निकाल दिया गया है। हालांकि, अभी तक हटाने का कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है। राहिल हसन भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष है।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश पाल की हत्या के मामले में भाजपा नेता राहिल हसन के भाई गुलाम का नाम भी जुड़ रहा हैराहिल हसन भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष हैइस मामले की छानबीन के लिए प्रयागराज की पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल की हत्या के मामले में भाजपा नेता राहिल हसन के भाई गुलाम का नाम भी जुड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुलाम को पार्टी से निकाल दिया गया है। हालांकि, अभी तक हटाने का कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है। राहिल हसन भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष है। हालांकि पुलिस छानबीन के बाद ही इस केस से जुड़े खुलासे होंगे। 

उमेश पाल पर शुक्रवार को उनके आवास के सामने सात हमलावरों ने गोलियों और देशी बमों से हमला किया था। पुलिस ने कहा कि गंभीर रूप से घायल उमेश पाल को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हमले में पाल का एक गनर भी मारा गया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पाल को सात गोलियां लगी थीं और उसके शरीर पर चोट के 13 निशान थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सभी गोलियां पिस्टल से चलाई गई थीं। उमेश 2005 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या का मुख्य गवाह था। हत्या का मुख्य आरोपी माफिया से नेता बना अतीक अहमद है, जो वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद है।

इस मामले की छानबीन के लिए प्रयागराज की पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया है। संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार दबिश जारी है। दिन दहाड़े गोलीबारी और बमबाजी के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की शिनाख्त में भी पुलिस लगी हुई है। 

इस मामले में उमेश पाल की पत्नी जया पाल की शिकायत पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, उसके दो बेटों, उसके साथी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य साथियों के खिलाफ आईपीसी की हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :BJPप्रयागराजPrayagrajBSP MLA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी