लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल ने हत्या से पहले अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर, लगाया था 1 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2023 07:22 IST

उमेश पाल हत्याकांड में हुए एक बड़े खुलासे में यह बात सामने आयी है कि बाहुबली अतीक अहमद उमेश से 1 करोड़ रुपये की मांग रहा था। वहीं अतीक का भाई अशरफ भी उमेश से एक प्लॉट पर मकान बनवाने की एवज में 20 लाख रुपए की मांग रहा था। उमेश ने दोनों ही मामलों में बाकायदा एफआईआर दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश पाल हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, अतीक अहमद और उसका भाई मांग रहे थे रंगदारी अतीक ने उमेश से जबरिया 1 करोड़ रुपए की मांग थी और अशरफ ने 20 लाख रुपये मांगे थे उमेश ने 24 अगस्त 2022 को धूमनगंज थाने में अतीक के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज कराया था

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में उस वक्त सनसनीखेज खुलासा हुआ, जब यह जानकारी सामने आयी की कत्ल से कुछ वक्त पहले उमेश पाल ने बाहुबली माफिया अतीक अहमद के खिलाफ रंगदारी मांगे जाने का केस दर्ज कराया था। बहुजन समाज पार्टी के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्याकांड में अहम गवाह रहे उमेश पाल ने आरोप लगाया था कि अतीक उससे जबरिया 1 करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं और न देने की एवज में जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

उमेश की हत्या के बाद साजिश की परतों से छनकर आ रही खबरों के अनुसार अतीक के नाम पर उसके गुर्गों ने उमेश से यह रंगदारी एक जमीन की खरीदारी में मांगी थी। वहीं अतीक का भाई अशरफ भी उमेश से एक प्लॉट पर मकान बनवाने की एवज में 20 लाख रुपए मांग रहा था। खबरों के अनुसार उमेश ने पैसे उगाही के दोनों मामलों में बाकायदा एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके कुछ दिनों के बाद धूमनगंज क्षेत्र में उसकी हत्या की कर दी गई। पुलिस अब उमेश हत्या की गुत्थी को इस एंगल से भी परख रही है।

उमेश पाल ने रंगदारी के उस केस में 24 अगस्त 2022 को अतीक अहमद समेत खालिद जफर, मोहम्मद मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा और अबूसाद के खिलाफ 1 करोड़ रुपए की मांगे जाने का आरोप लगाया था और यह केस धूमनगंज थाने में दर्ज कराया था। वहीं अतीक के भाई अशरफ पर 20 लाख रुपये मांगे जाने का केस प्रयागराज के ही पूरामुफ्ती थाने में लिखवाया था।

बताया जा रहा है कि जिस जमीन को लेकर अतीक जबरिया पैसे की मांग कर रहा था वो जमीन प्रयागराज के झलवा इलाके में थी। जब उमेश पाल ने अतीक, उसके गुर्गों और उसके भाई अशरफ को लेकर जबरिया उगाही के मामले में केस दर्ज करा दिया तो उसके कुछ गुर्गे फौरन अतीक के पास गुजरात की साबरमती जेल पहुंचे और सारा किस्सा अतीक से बयां किया। जिसके बाद अतीक ने अपने गुर्गों से उमेश पाल को रास्ते से हटाने का आदेश दिया।

यूपी की एसटीएफ इस पहलू से भी उमेश पाल के हत्या की जांच कर रही है और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के मुताबिक उमेश पाल की हत्या को लेकर जो भी पहलु सामने आ रहे हैं, उन्हें बारीकी से खंगाला जा रहा है। उमेश पाल हत्याकांड में इस खुलासे के अलावा यह भी पता चला है कि एटीएफ ने अतीक के करीबी गुर्गे नफीस अहमद को हिरासत में लिया है और उससे अतीक के काले आर्थिक कारोबार में जानकारी ली जा रही है। आरोप है कि नफीस ही वो शख्स है, जो अतीक के सारे आर्थिक साम्राज्य को मैनेज करता है। आरोप है कि नफीस अतीक के शूटरों को पैसा सहित अन्य मदद देता था। 

टॅग्स :Prayagraj STFहत्याबहुजन समाज पार्टी (बसपा)Bahujan Samaj Party (BSP)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला