लाइव न्यूज़ :

What is Stealthing: कंडोम के बिना बनाया 'शारीरिक संबंध', युवक गया जेल, जानिए वजह

By धीरज मिश्रा | Updated: June 14, 2024 13:24 IST

What is Stealthing: एक युवक को पुलिस ने बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कंडोम का इस्तेमाल नहीं कियापुलिस ने पांच साल की सजा सुनाई महिला के साथ शारीरिक संबंध प्रोटेक्शन के आधार पर बनाना था

What is Stealthing: एक युवक को पुलिस ने बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने अपनी पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कंडोम का इस्तेमाल नहीं किया। जबकि, दोनों में यह तय हुआ था कि शारीरिक संबंध बिना कंडोम के इस्तेमाल के नहीं होगा।

कोर्ट ने युवक को दोषी पाया और चार साल तीन महीने की सजा सुनाई है। आप यह सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ। दरअसल, ऐसा स्टेल्थिंग की वजह से हुई। चलिए आपको बताते हैं कि स्टेल्थिंग क्या होता है।

स्टेल्थिंग क्या है

दो लोग जब प्रोटेक्शन के आधार पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार होते हैं। लेकिन, अगर व्यक्ति कंडोम के इस्तेमाल पर अपनी पार्टनर से झूठ बोलता है या फिर बिना उसकी अनुमित के कंडोम हटाता है तो वह स्टेल्थिंग माना जाता है। इसे बलात्कार की कटेगरी में रखा गया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, ब्रिटेन के ब्रिक्सटन में  39 साल के गाई मुकेंदी ने बिना महिला के अनुमति के कंडोम हटाया था। जबकि उसके और महिला के बीच प्रोटेक्शन के आधार पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति बनी थी। लेकिन मुकेंदी ने बीच में ही कंडोम हटा लिया था। 

मैसेज से हुआ खुलासा

महिला की शिकायत पर पुलिस ने जब छानबीन की तो आरोपी के मैसेज से खुलासा हुआ। आरोपी गाई मुकेंदी ने महिला से स्टेल्थिंग के लिए माफी मांगी। यही मैसेज उसे दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त थे। महिला ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, शुरुआती बातचीत तो आरोपी और महिला के बीच हुए उसे आरोपी ने डिलीट कर दिया था। 

जांच का नेतृत्व करने वाले डिटेक्टिव कांस्टेबल जैक अर्ल ने कहा कि पूरी जांच के दौरान मुकेंदी ने किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया। लेकिन हमारे अधिकारियों ने जूरी के मन में कोई संदेह न रहने देने के लिए उसके खिलाफ कठोर केस बनाया। हम पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए समर्पित थे और इस अपराध के बारे में जागरूकता बढ़ाना जारी रखेंगे कि यह बलात्कार का एक रूप है।

टॅग्स :क्राइमरेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़नUKकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मकई के खेत में मिला एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?