लाइव न्यूज़ :

बिहारः नाबालिग बहनों के पेड़ पर लटकते मिले शव, इलाके में फैली सनसनी  

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2018 20:37 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत छात्राओं की पहचान गांव के ही विनो सहनी की पुत्री एवं भगिनी रूप में की गई है। परिजन कुछ भी बोलने से फिलहाल परहेज कर रहे हैं। 

Open in App

पटना, 28 जूनः बिहार के बेगूसराय जिले में दो नाबालिग बहनों के शव आम के बगीचे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर सोनापुर गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात नारायण पीपर की रहने वाली वाली छात्रा वंदना और चंदा एकाएक घर से गायब हो गईं। दोनों के गायब होने के थोड़ी देर बाद ही उनका शव एक ही दुपट्टे से आम के पेड पर लटकता मिला। 

दोनों का शव मिलने के बाद इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक इस मामले के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

आशंका जताई जा रही है कि छात्राओं का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या की गई है और दोनों के शवों को आम के पेड़ से लटका दिया गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग छात्राओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत छात्राओं की पहचान गांव के ही विनो सहनी की पुत्री एवं भगिनी रूप में की गई है। परिजन कुछ भी बोलने से फिलहाल परहेज कर रहे हैं। 

वहीं, गांव में दबी जुबान से दोनों नाबालिग बहनों की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की चर्चा हो रही है। मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस के बीच अनसुलझे घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें! 

टॅग्स :बिहारमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?