लाइव न्यूज़ :

पिता व सौतेली मां ने बच्चों के साथ किया अमानवीय व्यवहार, घंटों कमरे में बंद कर की पिटाई

By अनुराग आनंद | Updated: February 12, 2021 08:46 IST

केरल में दो बच्चों को कथित रूप से उनके पिता और सौतेली मां द्वारा एक किराए के कमरे में घंटों बंद कर रखा गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को, माता-पिता द्वारा उत्पीड़न किए जाने की खबर होते ही दो बच्चों को केरल में एक घर से बचाया गया था।दंपति ने अपने किराए के एक कमरे के अंदर बच्चों को बंद कर दिया था

नई दिल्ली:केरल के मलप्पुरम में दो नबालिग बच्चों के साथ उनके पिता और सौतेली मां ने कथित तौर पर मारपीट की। बच्चों को कथित रूप से पीटा गया और दोनों आरोपियों ने मिलकर एक किराये के कमरे में अपने दो बच्चों को अंदर ही बंद कर दिया था। यह घटना बुधवार को मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के पास ममपद से सामने आई है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, जिन बच्चों को कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की गई, उन बच्चों में से एक करीब साढ़े 5 साल का है जबकि दूसरा तीन साल का है। ममपद पंचायत अधिकारियों और कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बुधवार को सुबह 10.20 बजे किराए के आवास से लड़के और लड़की को बचाया गया।

प्रशासन ने दोनों बच्चों को बचाने के बाद नीलांबर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों की पहचान थानेराज और मरियम्मा के रूप में हुई। दोनों तमिलनाडु के कदलुर के मूल निवासी हैं।

उसी इमारत में रहने वाले एक गेस्ट वर्कर ने पड़ोस के लोगों को बताकर बच्चे को बचाया- 

उसी इमारत में रहने वाले एक गेस्ट वर्कर ने तीसरी मंजिल के कमरे की खिड़की खोली और बच्चों के रोने की आवाज सुनी। उस आदमी ने अपने मोबाइल फोन पर बच्चों का एक वीडियो शूट किया और उसे स्थानीय लोगों को दिखाया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि स्थानीय लोगों ने बच्चों के बारे में पुलिस को सूचित किया और उन्हें बचा लिया गया।

बच्चों ने आरोप लगाया कि उनके पिता और सौतेली मां ने उनकी पिटाई की-

बच्चों ने आरोप लगाया कि उनके पिता और सौतेली मां ने उनकी पिटाई की। लड़की के सिर पर चोट के निशान थे। बच्चों को बचाने के बाद, पंचायत अधिकारियों ने आरोपी को काम से वापस बुला लिया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि आरोपी अपने काम पर जाने से पहले कमरे के अंदर दोनों बच्चों को बंद कर देते थे।

संस्थान ने कहा कि इन दोनों बच्चों की देखभाल संस्थान ही करेगा-

मलप्पुरम बाल कल्याण समिति ने बच्चों को अपने पास रख लिया है। संस्थान ने कहा कि इन दोनों बच्चों की देखभाल संस्थान ही करेगा। जिला सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष सजेश भास्कर ने कहा, "बच्चों की पिटाई के बाद स्पष्ट रूप से चोटें आई हैं। इसके अलावा, ऐसा लगता है कि उन्हें भोजन से वंचित किया गया था और वे बहुत कमजोर और कुपोषित हैं।" 

टॅग्स :केरलकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?