लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ टीवी पत्रकार रजत शर्मा को फोन पर दी गई धमकी, दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा

By शिवेंद्र राय | Published: July 20, 2022 1:05 PM

इंडिया टीवी के प्रधान संपादक रजत शर्मा को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में इंडिया टीवी के मानव संसाधन विभाग द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी पत्रकार रजत शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलीअज्ञात लोगों ने फोन पर दी धमकीरजत शर्मा ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है

नईदिल्ली: वरिष्ठ टीवी पत्रकार रजत शर्मा ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उन्हें अज्ञात लोगों ने फोन कर के धमकी दी है। रजत शर्मा ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध भी किया है। रजत शर्मा द्वारा सुरक्षा प्रदान करने के अनुरोध के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खतरे का आकलन किया और अपनी रिपोर्ट सुरक्षा शाखा को भेज दी है।

अग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक शिकायत कुछ दिनों पहले इंडिया टीवी के मानव संसाधन विभाग द्वारा रजत शर्मा के आधिकारिक नंबर पर एक कॉल आने के बाद दर्ज की गई थी। कॉल करने वाले ने इंडिया टीवी के प्रधान संपादक रजत शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। इंडियन एक्सप्रेस को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपनी शिकायत में रजत शर्मा ने उन्हें मिली धमकी भरे कॉल्स का उल्लेख किया और यह भी बताया कि धमकी देने के कुछ दिनों बाद चार लोग एक कार में दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित उनके आवास के बाहर आए और उनके सुरक्षा गार्ड से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा।

इस मामले में इंडिया टीवी की लीगल हेड रितिका तलवार ने कहा है कि रजत शर्मा को कई वर्षों से निजी सुरक्षा मिली हुई है। हाल के कुछ घटनाक्रमों के कारण सुरक्षा विशेषज्ञों ने हमें पुलिस की मदद लेने की सलाह दी है। उनकी सुरक्षा हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है और हम सार्वजनिक रूप से खतरों या सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करना नहीं चाहेंगे।

रजत शर्मा की शिकायत मिलने के बाद स्पेशल सेल की दक्षिणी रेंज ने डीसीपी जसमीत सिंह की देखरेख में खतरे का आकलन करना शुरू किया। जसमीत सिंह ने धमकी के आकलन की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस की सुरक्षा शाखा को भेज दी है। बता दें कि सुरक्षा शाखा व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी प्रदान करने के लिए नोडल इकाई है।

यह पहली बार नहीं है जब रजत शर्मा को धमकी भरे फोन आए हैं। साल 2012 में भी रजत शर्मा ने दिल्ली पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि उनके चैनल द्वारा एक कार्यक्रम प्रसारित करने के बाद उन्हें अज्ञात लोगों से धमकी भरे कॉल और टेक्स्ट संदेश मिल रहे थे। रजत शर्मा की शिकायत पर तब ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :रजत शर्मादिल्ली पुलिसSpecial Cell of Delhi Police
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काTaarak Mehta ka Ooltah Chashmah फेम गुरुचरण सिंह 25 दिनों बाद घर लौटे, इतने दिनों तक लापता रहने की एक्टर ने बताई वजह

भारतSwati Mailwal Assault Case: केजरीवाल के पीएम बिभव कुमार पर क्यों नहीं हुई अभी तक कार्रवाई, पढ़ें केस की 10 बड़ी अपडेट

भारतSwati Maliwal case: केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने AAP सांसद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, 'दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई' का आरोप लगाया

भारतSwati Maliwal Assault Case: कौन हैं वो पॉलिटिकल हिटमैन? जिसका जिक्र कर स्वाति मालीवाल ने सामने आए वीडियो पर दी तीखी प्रतिक्रिया

भारतपूर्व आप नेता शाजिया इल्मी का आरोप- 'AAP में रहते हुए सहा दुर्व्यवहार, वहां मारपीट करना बहुत सामान्य बात'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपहले की हत्या... फिर रिश्तेदारों को भेजी लाश की फोटो, गाजियाबाद में पति ने किया पत्नी का कत्ल

क्राइम अलर्टSwati Maliwal Assault Case: सात-आठ बार थप्पड़ मारे, सीने, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर लात से हमला, बिभव कुमार पर गंभीर आरोप, प्राथमिकी में मालीवाल ने कहा...

क्राइम अलर्टPatna School Body: निजी स्कूल परिसर से चार वर्षीय छात्र का शव बरामद, आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में आग लगाई, सीसीटीवी फुटेज जांच जारी, 3 हिरासत में, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टAgra Crime News: अस्पताल में इंटर्नशिप करती थी 22 वर्षीय सेजल, शाम 7 बजे कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाई, कोई सुसाइड नोट नहीं, आखिर क्या है इसके पीछे राज

क्राइम अलर्टKOTA Shadi Murder: शादी में हमको भी नाचना है!, इस बात को लेकर झगड़ा, चाकूबाजी में 22 वर्षीय अमन सिंह राजपूत की मौत, 20 साल के गणेश राठौड़ जख्मी, ऐसा क्या हुआ...