लाइव न्यूज़ :

प्रताड़ना से परेशान पति-पत्नी ने साथ खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की स्थिति गंभीर, जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर वायरल किया

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 21, 2023 17:12 IST

इंदौर में एक पति-पत्नी ने घरवालो द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान हो कर जहर खा लिया जिसमे पत्नी की मौत हो गयी है। पति की स्थिति गंभीर है और आईसीयू में है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में एक पति-पत्नी ने साथ जहर खायाघरवालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान थेपत्नी की मौत, पति की स्थिति गंभीर है

इन्दौर: इंदौर में एक पति-पत्नी ने घरवालो द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान हो कर जहर खा लिया जिसमे पत्नी की मौत हो गयी है। पति की स्थिति गंभीर है और आईसीयू में है। आत्महत्या से पहले पति ने एक वीडियो भी बनाया था जिसमें आत्महत्या के लिए अपने माता-पिता और बड़े भाई को जिम्मेदार बताया बताते हुए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

जब पीड़ित अपनी शिकायत लेकर अपर कलेक्टर के पास पहुंचा तो उसे भाग दिया। पुलिस मोबाइल जब्त कर मामले की जांच कर रही है। घटना मंगलवार, 20 जून की शाम की है। द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में रहने वाला हेमंत ढोलिया(३५) अपनी पत्नी पूजा (३०) और दो बेटियों के साथ रहता था। हेमंत मेल नर्स था। उसका अपने पिता- माँ और बड़े भाई से विवाद चल रहा था।

जिस मकान में रहते थे वह पिता का था। नीचे हेमंत का परिवार रहता था और ऊपर बड़ा भाई माता-पिता और परिवार के साथ रहता था। मंगलवार को हेमंत जन सुनवाई में पहुँच था। जन सुनवाई के बाद हेमंत घर वापस आया और कीटनाशक पाउडर का घोल मिलाकर पत्नी के साथ पी लिया। जहर खाने से पहले हेमंत ने अपने मोबाइल से एक वीडियो भी बनाया था। वीडियो में हेमंत ने आत्महत्या के लिए अपने माता-पिता और बड़े भाई को जिम्मेदार बताया। उसने कहा की उसकी दो बेटियां है। बेटियां होने की वजह से उसके माता-पिता और भाई उसके और पत्नी के साथ मारपीट करते है। यही नहीं उसे घर निकालने की धमकी भी देते है। क्या दो बेटियां होना अपराध है?

हेमंत में वीडियो में कहा है कि जब वह जन सुनवाई में अपर कलेक्टर राजेश राठौड़ के ऑफिस पहुंचा तो उसे डरा धमाका कर बाहर निकला दिया। अपर कलेक्टर ने कहा की आगे की कार्रवाई करता हूँ। जहर खाने का वीडियो जैसे ही हेमंत ने वायरल किया और परिजनों तक पहुंचा तत्काल उसके जीजा वहां पहुंचे और दोनों को गंभीर स्थिति में एम वाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गयी। वही हेमंत की स्थिति गंभीर है और आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।  बेटियों को नाना-नानी अपने साथ ले गए है। पुलिस ने हेमंत का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...