लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में आदिवासी नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद मर्डर, 4 आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 20, 2025 09:16 IST

Odisha Rape Case: ओडिशा पुलिस ने गुरुवार को ओडिशा के क्योंझर के एक गांव में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया।

Open in App

Odisha Rape Case: ओडिशा के क्योंझर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर से सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। ओडिशा पुलिस के बिना डर के अपराधी अपराध को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला एक मासूम लड़की के साथ बलात्कार और हत्या का है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, क्योंझर जिले में 17 वर्षीय प्लस टू छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या कर दी गई। 20 जून से दो दिन पहले छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला था। एसपी नितिन कुसलकर ने कहा, "मृतक लड़की के पिता की शिकायत और प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर, हमने सामूहिक बलात्कार और हत्या के आरोप में सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।"

यह घटना गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसकी व्यापक निंदा हुई थी और सीएम मोहन चरण माझी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया था।

कुसलकर ने कहा कि पुलिस ने प्रोफाइलिंग और मृतक के नमूनों के साथ तुलना के लिए संदिग्धों से डीएनए नमूने एकत्र किए हैं। 

आरोपियों में से एक लड़की का बॉयफ्रेंड था

पुलिस सूत्रों ने कहा कि 19 वर्षीय एक आरोपी नाबालिग के साथ करीब एक महीने से रिलेशनशिप में था।

एसपी ने कहा, "लड़की के पिता ने मंगलवार सुबह उसका शव उनके घर के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ पाया। अपनी एफआईआर में उन्होंने 19 वर्षीय युवक की पहचान मुख्य आरोपी के रूप में की है, जिसने कथित तौर पर 19, 27 और 42 साल के तीन साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया। सभी क्योंझर जिले के रहने वाले हैं।"

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि आरोपियों ने उसकी हत्या की और उसके शव को फंदे से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप दिया। कुसलकर ने कहा, "हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे मौत के सही कारण का पता चलेगा।"

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुख्य आरोपी ने पीड़िता का यौन शोषण किया था, जबकि अन्य तीन संदिग्धों ने अपराध में मदद की थी। 

अधिकारी ने कहा, "तीनों साथियों पर नए आपराधिक कानूनों के तहत सामूहिक बलात्कार के आरोप लगेंगे, भले ही उन्होंने उसका यौन शोषण न किया हो।"

गुरुवार को बीजद और कांग्रेस के सदस्यों की अलग-अलग टीमों ने लड़की के गांव का दौरा किया और उसके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

टॅग्स :गैंगरेपओड़िसादुष्कर्मआदिवासी महिलाहत्याक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...