लाइव न्यूज़ :

8 बार शरीर पर चलाया ट्रैक्टर, युवक की हुई मौत, मदद की बजाय लोग बनाते रहे वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: October 25, 2023 16:11 IST

युवक जमीन पर अचेत पड़ा हुआ है और ट्रैक्टर सवार आरोपी एक बार नहीं बल्कि युवक पर 8 बार ट्रैक्टर से उसे कूचलता रहता है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है उसके होश उड़ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्रैक्टर से कूचलता रहा जब तक नहीं गई युवक की जान जमीनी विवाद में ट्रैक्टर से कूचलकर दूसरे पक्ष के युवक की कर दी हत्या पुलिस ने आरोपी के सगे भाई को किया डिटेन

राजस्थान: मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना राजस्थान के भरतपुर के बयाना क्षेत्र में हुई है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के दौरान दूर से लोग वीडियो बनाते रहे। लेकिन किसी ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाने का प्रयास नहीं किया गया। लोगों के द्वारा घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है।

इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि किस बेरहमी से एक युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाया जा रहा है। युवक जमीन पर अचेत पड़ा हुआ है और ट्रैक्टर सवार आरोपी एक बार नहीं बल्कि युवक पर 8 बार ट्रैक्टर से उसे कूचलता रहता है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है उसके होश उड़ गए हैं। 

क्या है मामला

युवक की हत्या के पीछे जमीनी विवाद मूल कारण बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बयाना क्षेत्र के गांव अड्डा में बहादुर और अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था। स्थानीय थाने में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दी गई थी। लेकिन बुधवार की सुबह दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने सामने हुए।

इस दौरान बहादुर पक्ष का एक व्यक्ति उस जमीन पर पहुंच गया जिसे लेकर दोनों पक्ष में विवाद चल रहा था। जमीन पर एक पक्ष के पहुंचने के बाद दूसरा पक्ष अतर सिंह भी पहुंच गया। इस बीच अतर सिंह पक्ष का एक युवक ट्रैक्टर रुकवाने के लिए जमनी पर लेट गया। इस पर बहादुर पक्ष के ट्रैक्टर चालक के द्वारा युवक पर 8 बार ट्रैक्टर चलाकर उसकी हत्या कर दी गई। 

मामले में क्या है पुलिस का पक्ष

बयाना रेंज के एएसपी ओम प्रकाश कालनिया ने कहा कि सुबह 7.30 बजे सूचना मिली कि दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। दोनों पक्ष गुर्जर बिरादरी से आते हैं। मैं स्थानीय एसएचओ के साथ मौके पर पहुंचा। साथ में सर्कल ऑफिसर भी थे। दोनों पक्षों के आमने सामने होने से एक युवक की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर चलाई जा रही हैं। जिसमें एक युवक पर बार बार ट्रैक्टर चलाया जा रहा है।

इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज की गई है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर चालक की पहचान जल्द ही जारी की जाएगी। एसीपी के अनुसार, दोनों पक्षों में तीन दिन पहले भी जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

टॅग्स :भरतपुरअशोक गहलोतराजस्थानRajasthan Congressगजेंद्र सिंह शेखावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी