लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में टीएमसी नेता धनंजय चौबे की हत्या, आरोपी शाजापुर के बेरछा से गिरफ्तार, मजदूर बनकर रह रहा था, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

By नईम क़ुरैशी | Updated: July 27, 2023 20:53 IST

आरोपी अवधेश पाण्डे को जिला मुख्यालय से 15 किमी स्थित बेरछा से पश्चिम बंगाल पुलिस शाजापुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी मूलतः बिहार का रहने वाला है। शाजापुर जिला देश की कई बड़ी गतिविधियों में चर्चा में रहा है.गुजरात के अक्षरधाम हमले में सन 1998-99 में जिस आतंकी का नाम आया था.

शाजापुर: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में टीएमसी नेता धनंजय चौबे की हत्या के आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने शाजापुर के बेरछा से गिरफ्तार किया है। आरोपी मजदूर बनकर रह रहा था। टीएमसी नेता धनंजय चौबे की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल में जगह-जगह बवाल हुआ था.

आरोपी अवधेश पाण्डे को जिला मुख्यालय से 15 किमी स्थित बेरछा से पश्चिम बंगाल पुलिस शाजापुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. आरोपी मूलतः बिहार का रहने वाला है। शाजापुर जिला देश की कई बड़ी गतिविधियों में चर्चा में रहा है.

गुजरात के अक्षरधाम हमले में सन 1998-99 में जिस आतंकी का नाम आया था, वह ग्राम मोरटा का था और उसका पासपोर्ट ग्राम पनवाड़ी के पते से बना था. इस मामले में पनवाड़ी और मोरटा से कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. यह मामला उस समय पूरे देश में सुर्खियों में था.

2008 में मालेगांव विस्फोट के मामले में शाजापुर का नाम सुर्खियों में आया था. यहां से दुपाड़ा के कई लोगों को मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार किया था. 2009 में समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट को लेकर कालापीपल के खरदोनकलां से दो लोगों को हिरासत में लिया था. इंदौर में प्रतिबंधित संगठन सिमी के जो सदस्य पकड़े गए थे.

उनकी डायरी में शाजापुर शहर के महूपुरा के कई लोगों के नाम थे.  2001 में शाजापुर शहर में प्रतिबंधित सिमी के पोस्टर भी जब्त किए गए थे और शाजापुर शहर के महूपुरा से आधा दर्जन लोगों को सिमी की गतिविधियों में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया था. प्रतिबंधित संगठन पीएफआई भी शाजापुर जिले में सक्रिय है.

पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी के सन्दर्भ में सहयोग मांगा था, स्थानीय बल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शाजापुर न्यायालय में पेश किया गया। रिमांड मिलने पर पश्चिम बंगाल पुलिस आरोपी को साथ ले गई है.

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceपश्चिम बंगालबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो