लाइव न्यूज़ :

Thrissur Crime News: टीटीई ने मांगी टिकट, यात्री ने चलती ट्रेन से दिया धक्का, विपरीत दिशा में जा रही अन्य ट्रेन ने कुचला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2024 15:05 IST

Thrissur Crime News: घटना एर्नाकुलम से पटना जा रही ट्रेन में हुई। पुलिस ने घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को पलक्कड में पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देटीटीई के रेल पटरी पर गिरने के बाद विपरीत दिशा में जा रही एक अन्य ट्रेन ने उसे कुचल दिया। घटना एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस के त्रिशूर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद हुई।त्रिशूर मेडिकल कॉलेज पुलिस थाना क्षेत्र के वेलप्पाया इलाके में हुई।

Thrissur Crime News: चलती ट्रेन से यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) को कथित तौर पर धक्का देकर उसकी हत्या करने के आरोप में ओडिशा के एक प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ओडिशा के गंजम के मूल निवासी आरोपी रजनीकांत को कल शाम घटना के तुरंत बाद पास के पलक्कड़ जिले से हिरासत में ले लिया गया और आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि वह ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहा था। यह वारदात एर्नाकुलम से पटना जाने वाली ट्रेन में हुई।

एर्नाकुलम के विनोद (48) नामक टीटीई की कथित तौर पर चलती ट्रेन से आरोपी द्वारा धक्का दिए जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया कि टीटीई के रेल पटरी पर गिरने के बाद विपरीत दिशा में जा रही एक अन्य ट्रेन ने उसे कुचल दिया। आज सुबह दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक आरोपी ने जानबूझकर हत्या करने की नियत से टीटीई को चलती ट्रेन से धक्का दिया।

रजनीकांत बिना टिकट के यात्रा कर रहा था,इसपर टीटीई ने उससे जुर्माना भरने को कहा जिससे वह नाराज हो गया। प्राथमिकी के अनुसार "टीटीई दरवाजे के पास खड़ा था और आरोपी ने उसे मारने के इरादे से उसे पीछे से धक्का दे दिया।" त्रिशूर रेलवे पुलिस ने एक अन्य यात्री की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आज कहा कि आधिकारिक ड्यूटी के दौरान विनोद की मौत बहुत पीड़ादायक है। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आरोपी को उचित सजा दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो