लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: कंझावला में आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 10:38 IST

Delhi Crime: उसने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने कंझावला इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महावीर विहार के पास गोलीबारी की घटना के बारे में सुबह छह बजकर 55 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन पर जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा जो एक घर के सामने खाली पड़ा भूखंड है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद अफरोज उर्फ ​​बाबू के सिर के पिछले हिस्से और सीने में गोलियां लगी थीं। पीड़ित के भाई एवं शिकायतकर्ता आजाद के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1) (हत्या) और 3(5) (संयुक्त दायित्व) के तहत मामला दर्ज किया गया। अपराध की जांच कर रहे दल और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित साक्ष्य जब्त किए।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोमवार रात अफरोज अपने दोस्तों रोहित उर्फ ​​भांजा (28), संदीप उर्फ ​​कबूतर (28) और लकी (21) के साथ महावीर विहार में शराब पी रहा था। पुलिस ने बताया कि उनके बीच बहस हुई, जिसके बाद रोहित ने अफरोज को कथित तौर पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने बताया कि आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि रोहित ने अफरोज पर गोली चलाने की बात कथित तौर पर कबूल की तथा लकी और संदीप ने हत्या में उसकी मदद की।

संदीप पहले भी डकैती और हत्या के प्रयास के दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है जो 2021 में क्रमशः प्रेम नगर और कंझावला पुलिस थानों में दर्ज किए गए थे। रोहित और लकी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। अधिकारियेां ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला