लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर और योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, यूपी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार किया, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 4, 2024 07:55 IST

यूपी पुलिस ने दो लोगों को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अयोध्या के राम मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकीसोशल मीडिया पोस्ट के जरिये मिली धमकी, यूपी पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तारआरोपियों के नाम ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्रा हैं, जिन्हें लखनऊ के गोमती नगर से पकड़ा गया है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कथित तौर पर पुलिस ने दो लोगों को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अयोध्या के राम मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से जारी किये गये बयान के मुताबिक यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स की एक टीम ने लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड इलाके से ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्रा नाम के दो आरोपियों को धर दबोचा। इस दोनों पर आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राम मंदिर को बम से उड़ाने की कथिततौर पर धमकी दी।

इसके साथ ही बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों ने बीते नवंबर में सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर '@iDevendraOffice' हैंडल के जरिये एक पोस्ट की। जिसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, एसटीएफ के प्रमुख अमिताभ यश और अयोध्या के राम मंदिर को बम धमाकों से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इसके बाद यूपी पुलिस की साइबर सेल ने फौरन मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि धमकी भरे पोस्ट भेजने के लिए 'alamansarikhan608@gmail.com' और 'zubairkhanisi199@gmail.com' इन दोनों ईमेल का इस्तेमाल किया गया था।

ईमेल आईडी के तकनीकी जांच करने के बाद यूपी पुलिस ने पाया कि आरोपी ताहर सिंह ने दोनों ईमेल अकाउंट बनाए थे, जिसके जरिये ओमप्रकाश मिश्रा ने धमकी भरे संदेश भेजे।

इसके साथ ही यूपी पुलिस की ओर से यह भी बताया गया है कि पकड़े गये दोनों आरोपी ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्रा गोंडा के निवासी हैं और एक पैरामेडिकल संस्थान में काम करते हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ मामले में आगे की जांच कर रही है।

टॅग्स :राम मंदिरयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊGondaबमक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?