लाइव न्यूज़ :

बिहार की राजधानी पटना के वीवीआईपी इलाके में चोरों ने किया पूर्व मंत्री के घर पर हाथ साफ, ले गए पंखा, कूलर, गद्दा, कंबल, टोंटी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2025 16:39 IST

चोरी की शिकायत पूर्व मंत्री के निजी सहायक सुजीत कुमार झा ने सचिवालय थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। चोरी की यह घटना 22 जून की सुबह उस समय उजागर हुई जब निजी सहायक आवास पर पहुंचे। 

Open in App

पटना:बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी आम लोगों के साथ साथ अब खास लोगों को भी अपना निशाना बनाने में संकोच नहीं कर रहे हैं। पटना के वीवीआईपी इलाके में स्थित पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक के आवास में चोरों ने कीमती सामानों की चोरी कर ली है। सचिवालय थाना क्षेत्र अंतर्गत 12, सर्कुलर रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर चोरों ने धावा बोला और पंखा, कूलर, गद्दा, कंबल, टोंटी समेत कई अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। 

इस चोरी की शिकायत पूर्व मंत्री के निजी सहायक सुजीत कुमार झा ने सचिवालय थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। चोरी की यह घटना 22 जून की सुबह उस समय उजागर हुई जब निजी सहायक आवास पर पहुंचे। 

मामला सामने आते ही सचिवालय थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरारी प्रसाद गौतम रोहतास जिले के चेनारी से कांग्रेस विधायक हैं और पहले महागठबंधन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। ये पहली बार नहीं है जब किसी विधायक या मंत्री के आवास पर चोरी हुई हो। फरवरी 2024 में मंत्री नीरज कुमार बबलू के सरकारी आवास से भी चोर सोने की चेन और नगद रकम ले उड़े थे। 

इससे पहले सितंबर 2023 में राजद विधायक ललन यादव के सरकारी आवास पर दो दिनों में दो बार चोरी हुई थी। हालांकि पटना में नेताओं के सरकारी आवासों में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। फरवरी 2025 में मंत्री नीरज कुमार बबलू के सरकारी आवास से सोने की चेन और नकदी चोरी हो गई थी। वहीं, सितंबर 2023 में राजद विधायक ललन यादव के सरकारी आवास में 48 घंटे के भीतर दो बार चोरी हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने राजधानी पटना के वीआईपी क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी