लाइव न्यूज़ :

चोर ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, 10 रुपये किए दान दिया और फिर मंदिर से चुराए 5,000 रुपये

By रुस्तम राणा | Updated: July 11, 2023 17:48 IST

वीडियो में चोर सबसे पहले हनुमान मंदिर के गर्भगृह में जाता दिख रहा है। जैसे ही भक्त आते हैं और प्रार्थना करते हैं, चोर बैठ जाता है और लगभग 10 मिनट तक हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर देता है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक चोर हनुमान मंदिर से दान पेटी का ताला तोड़कर 5,000 रुपये लेकर भाग गयाधारूहेड़ा कस्बे के मंदिर में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईस्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तालाश शुरू कर दी है

चंडीगढ़: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक चोर हनुमान मंदिर से दान पेटी का ताला तोड़कर 5,000 रुपये लेकर भाग गया। हालांकि चोरी से पहले उसने जो किया वह चर्चा का विषय है। मंदिर में चोरी करने चोर ने पहले हनुमान जी पूजा की और फिर भगवान के चरणों में 10 रुपये का नोट रखा। इसके बाद उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

 धारूहेड़ा कस्बे के मंदिर में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में चोर सबसे पहले हनुमान मंदिर के गर्भगृह में जाता दिख रहा है। जैसे ही भक्त आते हैं और प्रार्थना करते हैं, चोर बैठ जाता है और लगभग 10 मिनट तक हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर देता है। यहां तक कि वह एक पुजारी की मौजूदगी में भगवान के चरणों में 10 रुपये भी चढ़ाता हैं। 

जब गर्भगृह में आसपास कोई नहीं होता है, तो चोर मौका पाकर दान पेटी तोड़ देता है और 5,000 रुपये लेकर भाग जाता है। पुजारी, जो इस बात से अनजान था कि चोरी हुई है, उस रात मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए और घर चला गया। अगली सुबह जब वह लौटा तो दानपेटी का ताला टूटा हुआ पाया। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो चोर को चोरी करने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करते और भगवान के चरणों में पैसे चढ़ाते हुए देखा गया। पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

टॅग्स :Rewariक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने