लाइव न्यूज़ :

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, टेंपो से जा रहे युवक को गोली मारकर छीना रुपयों से भरा बैग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2018 20:31 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने नगर थाना के कुछ ही दूरी पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इस घटना को अंजाम दिया। निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मुकेश कुमार शहर के एसबीआई के मुख्य ब्रांच में रुपये जमा कराने जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधी गोली मारकर रुपये लेकर फरार हो गए। 

Open in App

पटना, 28 जूनः बिहार के सीवान शहर के बबुनिया रोड के स्थित बबन पान भंडार के समीप बेखौफ आपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कर्मी को गुरुवार दिनदहाड़े गोली मारकर बैग में रखे करीब दस लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए, जबकि घटना के बाद टेम्पो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने नगर थाना के कुछ ही दूरी पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इस घटना को अंजाम दिया। निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मुकेश कुमार शहर के एसबीआई के मुख्य ब्रांच में रुपये जमा कराने जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधी गोली मारकर रुपये लेकर फरार हो गए। 

एसपी नवीन चंद्र झा, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र समेत कई थानों के पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, खून से लथपथ कर्मचारी को एक बाइक सवार ने मानवता का परिचय देते हुए उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। 

घायल कर्मचारी का नाम मुकेश सिंह है, जो हुसैनगंज थाने के हरिहांस गांव निवासी राधा कृष्ण सिंह के पुत्र हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेडियंट कैश मैनेजमेंट सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी मुकेश सिंह प्रतिदिन की तरह श्रीराम फाइनेंस कंपनी से करीब नौ लाख 59 हजार 540 रुपए लेकर भारती स्टेट बैंक मुख्य शाखा में जमा करने के लिए टेम्पो से निकले। 

उन्होंने बताया कि जब वे टेम्पो से बबन पान भंडार के समीप पहुंचे। पहले से घात लगाए बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पहले टेम्पों को रुकवाया और उसके बाद टेम्पो से खींच कर गोली मार रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें! 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी