लाइव न्यूज़ :

BIT-Mesra Student Suicide: सुसाइड नोट में मम्मी पापा को थैंक्यू कहा, 19 साल के छात्र ने पंखे से लटकर दी जान

By धीरज मिश्रा | Updated: October 28, 2023 13:19 IST

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी(बीआईटी) मेसरा के एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया। छात्र की पहचान 19 वर्षीय सुमन सौरभ के तौर पर हुई है। सौरभ कॉलेज में तीसरे वर्ष का छात्र था।

Open in App
ठळक मुद्देपंखे से लटका मिला 19 साल के छात्र का शव सुसाइड नोट में परिवार के सपोर्ट को सराहापुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

BIT-Mesra Student Sucide: युवाओं में दिन पर दिन आत्महत्या करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ताजा मामला जमशेदपुर से है। यहां बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी(बीआईटी) मेसरा के एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया। छात्र की पहचान 19 वर्षीय सुमन सौरभ के तौर पर हुई है। सौरभ कॉलेज में तीसरे वर्ष का छात्र था। पुलिस को सौरभ के शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में उसने परिवार के लोगों को धन्यवाद किया है।

छात्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि अब हमसे नहीं हो सकेगा। इन शब्दों के साथ ही छात्र ने शुरुआत की।  टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, सौरभ ने साल 2022 में इलेक्ट्रोनिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। लेकिन वह कुछ पेपरों में अच्छा नहीं कर पाया था। जब वह लौटा तो कॉलेज के हॉस्टल में 25 अक्टूबर से अपने कमरे में अकले रहने लगा। गुरुवार की शाम सौरभ के कुछ दोस्तों ने उसके कमरे के बाहर डिनर करने के लिए नॉक किया।

लेकिन सौरभ की ओर से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर उसके दोस्तों ने खिड़की से अंदर की ओर देखा तो सौरभ छत के पंख से लटका हुआ था। घटना की सूचना कॉलेज मैनेजमेंट ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद जैसे तैसे कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे से लटके सौरभ के शरीर को नीचे उतारा गया। पुलिस ने सौरभ की अन नेचुरल डेथ के तौर पर केस दर्ज किया है।

सौरभ के सुसाइड करने से दोस्तों में खौफ है। वहीं परिवार के लोग अपने बेटे की इस तरह की मौत का सदमा सह नहीं पा रहे हैं। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन इस तरह के सुसाइ़ड ने एक बात तो साफ कर दी है कि छात्रों में परीक्षा में बेहतर करने का प्रेशर इतना ज्यादा रहता है कि वह अपनी जान देने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइमRanchiझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो