लाइव न्यूज़ :

Thane Swimming Coach: 'मेरी बेटी के प्राइवेट पार्ट को छुआ', पुलिस से पीड़िता की मां की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: June 24, 2024 17:17 IST

Thane Swimming Coach: गुरु-शिष्य की परंपरा हमारे यहां एक पवित्र परंपरा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोचिंग के दौरान, नाबालिग लड़की से की गंदी बात पुलिस में आरोपी कोच के खिलाफ हुई शिकायत पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार

Thane Swimming Coach: गुरु-शिष्य की परंपरा हमारे यहां एक पवित्र परंपरा है। लेकिन, एक गुरु ने इस परंपरा को कलंकित करने का भरपूर प्रयास किया है। दरअसल, तैराकी की कोचिंग के दौरान एक कोच पर अपनी स्टूडेंट के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ताजा मामला, ठाणे से प्रकाश में आया है।

यहां पर ठाणे में हाउसिंग सोसाइटी में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया। पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में अपनी मां को बताया। बेटी की बात सुनकर मां ने तुरंत आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर को हुई जब आरोपी लड़की को कोचिंग दे रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान मंगेश देसले के तौर पर हुई है। 

पुलिस में पीड़िता की मां ने दी शिकायत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार कोच ने उसकी बेटी के निजी अंगों को छुआ। उन्होंने बताया कि देसले को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 354-ए (अवांछित शारीरिक संपर्क और आगे बढ़ने या मांग की प्रकृति का यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से चल रही है पूछताछ

खबरों के अनुसार, आरोपी मंगेश देसले से पुलिस पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इससे पहले वह कितनी लड़कियों का यौन उत्पीड़न कर चुका है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी के पिछला रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपी का पहले कोई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं।  

टॅग्स :महाराष्ट्रThane Policeरेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी