लाइव न्यूज़ :

Thane father murder: अंतरधार्मिक विवाह नहीं करने दूंगा, 46 वर्षीय पिता ने किया विरोध, तीन लोगों ने धारदार हथियार और लाठियों से मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2024 11:31 IST

Thane father murder: ईद के त्योहार के दिन अविनाश खैरात दो अन्य लोगों के साथ मिलकर कल्याण तालुका स्थित शेख के घर पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देधारदार हथियारों एवं लाठियों से उसपर जानलेवा हमला कर दिया। मौजूद महिलाओं समेत अन्य लोगों पर भी हमला किया।तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाश जारी है।

Thane father murder:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुत्री के अंतरधार्मिक विवाह के प्रस्ताव का विरोध कर रहे 46 वर्षीय व्यक्ति की तीन लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अविनाश खैरात पीड़ित जाकिर मिया शेख की पुत्री से एकतरफा प्रेम करता था और उसके पिता की ओर से विवाह प्रस्ताव अस्वीकार करने के बाद भी वह लगातार उससे शादी करने की मांग कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि ईद के त्योहार के दिन अविनाश खैरात दो अन्य लोगों के साथ मिलकर कल्याण तालुका स्थित शेख के घर पहुंचा।

धारदार हथियारों एवं लाठियों से उसपर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं समेत अन्य लोगों पर भी हमला किया। अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।

ठाणे जिले के मंदिर में दान पेटी तोड़ कर एक लाख रुपये चुरा लिए गए

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक मंदिर में चोरों ने घुसकर दान पेटी से एक लाख रुपये चुरा लिए। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीरा रोड इलाके में स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार को अपराह्न करीब ढाई बजे तीन लोगों ने चोरी की।

सुबह जब पुजारी ने मंदिर का मुख्य दरवाजे का ताला और दान पेटी टूटी देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि नया नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड तस्वीरों के आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल