लाइव न्यूज़ :

Thane News: 69 साल के बुजुर्ग की देखभाल करता था रोहन, नियत बिगड़ी तो खाते से उड़ाए 15 लाख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2026 10:07 IST

Thane News: शिकायत के मुताबिक, बुजुर्ग की जानकारी या सहमति के बिना 14,97,985 रुपये विभिन्न बैंक खातों में अंतरित कर दिए गए।

Open in App

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के मोबाइल फोन और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से करीब 15 लाख रुपये निकालने के आरोप में उनकी देखभाल करने वाले व्यक्ति (केयरटेकर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार ‘केयरटेकर’ रोहन राजभर के खिलाफ यह कार्रवाई डोम्बिवली क्षेत्र के निवासी बुजुर्ग की 33 वर्षीय बेटी की शिकायत पर की गई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने बताया कि राजभर ने नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच उनके 69 वर्षीय पिता के ‘केयरटेकर’ के तौर पर काम किया था। इस दौरान राजभर ने कथित तौर पर बुजुर्ग के मोबाइल फोन और बैंकिंग विवरणों तक पहुंच बना ली और उनका इस्तेमाल कर रुपये निकाल लिए।’’

शिकायत के मुताबिक, बुजुर्ग की जानकारी या सहमति के बिना 14,97,985 रुपये विभिन्न बैंक खातों में अंतरित कर दिए गए। परिवार द्वारा बैंक खातों का विवरण जांचने के बाद इन लेन-देन का पता चला। अधिकारी ने बताया कि डोम्बिवली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि धन के लेन-देन की कड़ी की जांच की जा रही है, जिन खातों में रुपये अंतरित किए गए हैं उनकी पहचान की जा रही है और यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि क्या इस कथित धोखाधड़ी में अन्य लोग भी शामिल थे। 

टॅग्स :Thane Policeक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर