लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu Thanjavur: शिक्षिका रमानी पर सहकर्मियों के सामने कई बार चाकू से गोदकर मार डाला?, हिरासत में आरोपी युवक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 16:29 IST

Tamil Nadu Thanjavur: तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने मल्लीपट्टनम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका रमानी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

Open in App
ठळक मुद्देसहकर्मियों के सामने कई बार चाकू से वार किया।घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Tamil Nadu Thanjavur: तमिलनाडु में तंजावुर जिले के मल्लीपट्टिनम स्थित सरकारी स्कूल में एक युवक द्वारा शिक्षिका की चाकू से गोदकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्तब्ध कर देने वाली इस घटना के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक ने स्कूल के स्टाफ रूम में शिक्षिका पर उनके सहकर्मियों के सामने कथित तौर पर कई बार चाकू से वार किया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने भी मल्लीपट्टनम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका रमानी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शिक्षकों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

हमलावर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम शिक्षिका रमानी के शोक संतप्त परिवार, छात्रों और साथी शिक्षकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’ पुलिस ने जानलेवा हमले के पीछे निजी कारण होने का दावा किया है। शिक्षिका को यहां सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उनसे तंजावुर जाने और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए कहा है। पोय्यामोझी ने कहा, ‘‘मैंने जिलाधिकारी से आज स्कूल में छुट्टी घोषित करने और छात्रों को काउंसिलिंग सुविधा प्रदान करने के लिए कदम उठाने को कहा है।’’

इस बीच अन्नाद्रमुक महासचिव ई के पलानीस्वामी ने हत्या की निंदा की और कहा कि इस घटना से पता चलता है कि सरकारी शिक्षकों और चिकित्सकों के लिए कार्यस्थलों पर सुरक्षा का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक सरकार कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने में नाकाम रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?