लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu Suicide Case: सामूहिक आत्महत्या की भेंट चढ़ा परिवार, घर से दूर कार में मिला शव; 2 बच्चों समेत 5 की मौत

By अंजली चौहान | Updated: September 26, 2024 13:13 IST

Tamil Nadu Suicide Case: रिपोर्टों में कहा गया है कि मृतक व्यक्ति, जिसकी पहचान मणिकंदन के रूप में हुई है, का व्यवसाय था और वह कर्ज में डूबा हुआ था।

Open in App

Tamil Nadu Suicide Case: तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले में दिलदहलादेने वाली घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, पुदुकोट्टई जिले में एक परिवार के पांच लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और उनके शव एक लावारिस कार में मिले। घर से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर एक कार के भीतर परिवार वालों के शव में जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि बीते बुधवार, 25 सितंबर सुबह कार त्रिची-कराईकुडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने पिछली शाम से नमनसमुद्रन में एक ही स्थान पर कार खड़ी देखकर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ितों की पहचान बाद में 50 वर्षीय व्यवसायी मणिकंदन, उनकी पत्नी नित्या, मां सरोजा और उनके दो बच्चों के रूप में हुई। वे सलेम के निवासी थे, जो शहर से लगभग 200 किलोमीटर दूर है, जहां वे पाए गए।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ऐसा संदेह है कि पीड़ितों ने जहर खाया था। पुलिस ने कार से एक नोट बरामद किया है। हालांकि, उन्हें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें आत्महत्या के लिए किस वजह से मजबूर होना पड़ा और वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या परिवार पर साहूकारों का दबाव था। इस बीच, रिपोर्टों से पता चलता है कि धातु के व्यापार से जुड़े मणिकंदन कर्ज में डूबे हुए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुदुकोट्टई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासTamil Naduक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने