लाइव न्यूज़ :

किसको पहले मिलेगी जमानत, चिन्मयानंद और शाहंजहापुर की छात्रा दोनों हैं जेल में बंद, याचिका पर आज सुनवाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 30, 2019 13:47 IST

Swami Chinmayanand Rape Case स्वामी चिन्मयानंद का रेप केस: शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देशाहजहांपुर पीड़िता पर स्वामी चिन्मयानंद से जबरन वसूली का आरोप है।स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगने के बाद कोर्ट ने 20 सितंबर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

पूर्व केंद्रीय राज्य गृहमंत्री स्वामी चिन्मयानंद और शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा की जमानत अर्जी पर कोर्ट का आज फैसला आने वाला है। स्वामी चिन्मयानंद को रेप के आरोप में 20 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। वहीं रेप का आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा को रंगदारी के आरोप में 24 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। दोनों की जमानत अर्जी पर सुनवाई करने के लिए जिला जज ने 30 सितंबर की तारीख तय की थी। कांग्रेस की ओर से पीड़ित लड़की को न्यान दिलवाने के लिए शाहजहांपुर से लखनऊ तक 'न्याय यात्रा' शुरू की गई है। हालांकि 'न्याय यात्रा' के लिए यूपी पुलिस ने आदेश नहीं दिए थे। खबरों के मुताबिक कुछ कांग्रेस नेताओं को भी इसके लिए हिरासत में लिया गया है। 

चिन्मयानंद प्रकरण मामले में छात्रा और उसके साथियों का वीडियो हुआ था वायरल

पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार छात्रा और उसके साथियों का एक कथित वीडियो 26 सितंबर को वायरल हुआ था। एक कार में बनाये गये इस वीडियो में चार लोग बैठे दिख रहे हैं। उसमें पीछे बैठी एक लड़की की भी आवाज सुनायी दे रही है, हालांकि उसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। उन चारों के बीच मोबाइल सिम कार्ड के इस्तेमाल को लेकर बातचीत सुनायी दे रही है। वीडियो में सिम कार्ड, फोन चोरी करने और पांच करोड़ रुपये मांगने की बात भी की जा रही है। कार में चालक के बगल वाली सीट पर बैठा युवक कह रहा है कि कोई छोटा—मोटा आदमी नहीं है, जिससे पांच करोड़ मांग लिये हैं। हालांकि यह नहीं कहा जा रहा है कि वह रकम किससे मांगी गयी है। 

जानें चिन्मयानंद प्रकरण के बारे में 

स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया।

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा लापता हो गई थी।  25 अगस्त को पीड़िता के पिता ने किडनैपिंग और जान से मारने की धाराओं में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद स्वामी चिन्मयानंद के वकील ने पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का भी मुकदमा दर्ज करा दिया था। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीड़िता को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी ने मामले की जांच शुरू की।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: मामी के संग इश्क, मामा बना अड़चन तो भांजे ने की हत्या; शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

क्राइम अलर्टलाखों का कर्ज, 4 साल के बेटे फतेह को जहर देकर मारा?, फिर अलग-अलग कमरों में पंखे से फांसी लगाकर मां शिवानी-पिता सचिन ग्रोवर ने दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा

क्राइम अलर्टShahjahanpur News: सब्जी के ठेले से जा टकराई कार, एक की मौत, पांच घायल

क्राइम अलर्टShahjahanpur Murder: शादी समारोह में चली गोली, अवैध संबंध के चक्कर में अमित की हत्या; आरोपी फरार

क्राइम अलर्टUP Rape: शाहजहांपुर में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर की शादी के दौरान आरोपी ने बनाया शिकार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला