लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: शादी के इनकार करने पर विदेशी महिला की हत्या कर शव फेंका, आरोपी गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: October 22, 2023 13:14 IST

दिल्ली पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच से विदेशी महिला की हत्या के पीछे छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी जनकपुरी इलाके से हुई है। गुरप्रीत से दिल्ली पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह महिला से शादी करना चाहता था। लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे36 वर्षीय विदेशी महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी पुलिस ने जनकपुरी से आरोपी को किया गिरफ्तार चार साल पहले हुई थी आरोपी की विदेशी महिला से मुलाकात

Swiss Woman Killed: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 20 अक्टूबर को उस वक्त सनसनी फैल गई जब हाथ पैर से बंधी हुई एक विदेशी महिला की लाश एमसीडी स्कूल की दीवार के पास मिली। हालांकि,दिल्ली पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच से विदेशी महिला नीना बर्गर(36) की हत्या के पीछे छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी जनकपुरी इलाके से हुई है। गुरप्रीत से दिल्ली पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह महिला से शादी करना चाहता था। लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी विदेशी महिला से मुलाकात सोशल मीडिया नेटवर्किंग वेबसाइट पर हुई थी। उसने महिला को मिलने के लिए स्विट्जरलैंड से भारत आने के लिए कहा। विदेशी महिला जब भारत आई तो उसने उसके हाथ पैर बांध दिए और कहने लगा कि वह उसे सरप्राइज देगा। इस बीच मौका पाकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह महिला से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। लेकिन महिला ने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी को महिला के दुसरे पुरुषों के साथ संबंध होने का शक भी था। प्यार में धोखा खाया आशिक क्या न करता। उसने विदेशी महिला की हत्या करने की साजिश रच डाली।

अंग्रेजी दैनिक द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने देह व्यापार में शामिल एक महिला की आधार आईडी का उपयोग करके स्विस नागरिक के शव को तिलक नगर इलाके में फेंकने के लिए इस्तेमाल की गई कार खरीदी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब महिला आरोपी को मसाज देने के लिए उसके पास गई थी तो उस व्यक्ति ने उसका आधार कार्ड ले लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया, कार के पंजीकरण नंबर की पहचान की और आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया।

साथ ही, उस शख्स ने वह नंबर भी बंद कर दिया था, जिसका इस्तेमाल उसने कार खरीदने के लिए किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल किया और उसके दूसरे नंबर का पता लगाया।

टॅग्स :क्राइमCrime Branchदिल्ली पुलिसdelhi policeDelhi Police Commissioner
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो