लाइव न्यूज़ :

सूरत रेप: पुलिस का दावा- 11 साल की बच्ची को एक हफ्ते तक बंधक बनाकर किया गया था रेप, फिर की हत्या

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2018 09:19 IST

सूरत में एक मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि बच्ची के साथ रेप हुआ और बाद में हत्या हुई है, साथ ही बच्ची के शरीर पर 86 चोटों के निशान भी पाए गए हैं।

Open in App

सूरत, 16 अप्रैल: महिलाओं पर हो रहे हमले और बलात्कार की घटनाएं हैं कि थमने का नाम ही नहीं ली रही हैं। कठुआ के बाद सूरत में एक मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची  के साथ रेप करने के बाद उसके निजी अंगों को भी नुकसान पहुंचा है। कहा जा रहा है कि बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई है। बच्ची के शरीर पर 1 दिन से लेकर 7 दिन पुराने घाव हैं। जो इशारा कर रहे हैं कि उसकी कितनी पीड़ा पहुंचाई गई होगी।

 पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित के शरीर पर 86 से भी ज़्यादा घाव के निशान मिले हैं और उसके निजी अंगों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। 6 अप्रैल को सूरत में बच्ची का शव  को क्रिकेट के मैदान के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसके बारे में कुछ राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी गई थी, जिसके बाद से हर कोई सख्ते में है। बच्ची के साथ काफी मार्मिक बर्ताव किया गया है।

वहीं, इस घटा पर  सूरत के सिविल अस्‍पताल के फोरेंसिक हेड गणेश गोवेकर ने कहा कि बच्‍ची के शरीर पर अधिकतर चोटें किसी लकड़ी के हथियार से की गई प्रतीत होती हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि अंत में बच्‍ची का गला घोंट दिया गया। उन्‍होंने कहा, पोस्‍टमॉर्टम करने पर हमें उसके शरीर पर कई घाव मिले जो 1 से लेकर 7 दिन तक पुराने थे। बच्‍ची के शरीर पर 86 बाहरी घाव मिले।

पांडेसरा थाने के निरीक्षक के बी झाला ने कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार लड़की के शव पर चोट के 86 निशान मिले। बच्ची को पहले कई तरह की यात्नाएं दी गईं उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले का ब्योरा सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन करके सार्वजनिक किया।

उन्होंने बताया है कि घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 323 और 376 के तहत एवं पॉक्सो कानून के प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर लिया है। चोट के निशानों को देखते हुए,ये साफ है कि उसे ये चोटें एक सप्ताह पूर्व से लेकर शव बरामद होने से एक दिन पहले तक दी गई होंगी। साथ ही बच्ची को अगवा करके  उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है साथ ही  और बच्ची की पहचान के लिए समस्त प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस ने लड़की के बारे में जानकारी देने वाले को 20,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। बच्‍ची की लाश 6 अप्रैल को सूरत के भेस्‍तन इलाके में मिली थी, मगर पुलिस अभी तक उसकी शिनाख्‍त नहीं कर सकी है। 

टॅग्स :सूरत रेपरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?