लाइव न्यूज़ :

शर्मनाकः सौतेले पिता के नौ बच्चों की मां बनी बेटी, रेप का आरोप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 13:55 IST

पिता के द्वारा बेटी के रेप के मामले में भारत के भी आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं...

Open in App

अमेरिका के ओक्लाहोमा शहर से बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अमेरिका पुलिस ने एक 63 साल के शख्स को बेटी को बंधक बनाकर 19 साल तक शोषण करने के मामले में गिरफ्तार किया है। बेटी का आरोप है कि उसके सौतेले पिता ने  19 साल तक बेसमेंट में उसे किडनैप कर रखा था। इन 19 सालों में पीड़िता 9 बार मां बनी। 

किसी तरह सौतेले पिता से चंगुल से भागने में हुई सफल

विदेशी वेबसाइट की मानें तो पीड़िता पिछले साल किसी तरह से कैद से निकलने में कामयाब हुई। कैद से निकलने के बाद वो सबसे पहले एम्बेसी पहुंची। यहां पहुंचकर उसने पुलिस को अपने सौतेले पिता की हैवानियत के बारे में बताया। 

इस बात की जानकारी ओकलामा सिटी में रहने वाले आरोपी हेनरी पीट को लगी तो वह फरार हो गया था। इसके बाद बीते दिन पुलिस ने मेक्सिको से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बेटी से की थी जबरन शादी

डेली मिरर के मुताबिक हेनरी पीट पीड़िता मैकगिनिस का उस समय से रेप कर रहा था जब मैकगिनिस 11 साल की थी। उस वक्त मैकगिनिस मां के साथ रहती थी, और उसका सौतेला पिता उसको डरा-धमकाकर रेप करने लगा था। इसके बाद आरोपी पीड़िता को किडनैप कर मेक्सिको ले गया, और जबरन शादी कर उसे बंधक बनाकर बेसमेंट में रखने लगा था। पिछले साल मैकगिनिस किसी तरह आरोपी सौतेले पिता उर्फ पति के चंगुल से भागने में सफल हुई और एम्बेसी पहुंचकर सारी घटना की जानकरी दी। इसके बाद अमेरिका पुलिस ने वहां से 9 बच्चों को आजाद करवाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। 

आरोपी को फेडरल ग्रांड ज्यूरी ने सौतेली बेटी को किडनैप करने और रेप के चार्ज में दोषी करार दिया है। इस मामले में आरोपी का कहना है कि उसने अपनी सौतेली बेटी से उसके मर्जी से शादी की थी। अब वह उसे फंसा रही है। 

पिता के रेप मामले भारत में भी कम नहीं

ऐसा नहीं है कि ऐसा मामला सिर्फ विदेशों में होता है। भारत में ऐसे मामले देखने को काफी मिलते हैं। अभी हाल ही में 4 दिसंबर को पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी में 14 साल की एक लड़की से उसके पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया। उसने लड़की को धमकाया भी। लड़की द्वारा अपनी मां को जानकारी देने के बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था। ये सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के बाकी हिस्सों में भी पिता-बेटी के रेप का क्राइम ग्राफ बढ़ता जा रहा है। 

2014 के क्राइम ब्रांच की एक रिपोर्ट के मुताबिक मासूम बेटियों से रेप के पूरे भारत में 8,904 मामले देखने को मिले थे। जिसमें तकरीबन 2 हजार मासूम बेटियों का रेप उनके पिता ने ही या घर के सदस्य ने ही किया था।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए