लाइव न्यूज़ :

Watch: बरेली में बवाल... बीच सड़क पर आदमी का गला काटने का प्रयास, बेखौफ आरोपी की कारतूत कैमरे में कैद

By अंजली चौहान | Updated: June 27, 2024 14:12 IST

Viral Video: बरेली पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Open in App

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की भीड़भाड़ वाली सड़क से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। चौंका देने वाले वीडियो में एक सड़क पर एक शख्स दूसरे शख्स का कथित तौर पर गला काटने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में सड़क से काफी गाड़ियां गुजरती दिख रही है लेकिन आरोपी बिना किसी कानूनी डर के लगातार शख्स को जमीन पर लिटा कर उसपर हमला कर रहा है। इस दौरान कई लोग वहां से गुजरे लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख यूजर्स हैरान है। वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का गला रेत रहा है, जबकि अन्य लोग यह सब देख रहे हैं और डर के मारे दूर जा रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित सड़क पर लेटा हुआ है जबकि आरोपी उसकी पीठ पर बैठा है और पीड़ित की गर्दन पकड़कर बेरहमी से किसी नुकीली चीज से उसकी गर्दन रेत रहा है। फ्रेम में एक युवक जो बाइक चला रहा है, वह सदमे की हालत में अपराध को होते हुए देख रहा है और बाद में वह वहां से चला जाता है। वीडियो को एक्स यूजर @himanshupatelrs ने पोस्ट किया है, जिन्होंने अपने पोस्ट में कहा, "वीडियो बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र का है। बरेली में अपराधियों को पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है। अपराधी बेखौफ होकर एक युवक की गर्दन काट देता है। बरेली में अपराधियों का बोलबाला है।" 

वीडियो ने स्वाभाविक रूप से पूरे बरेली शहर में सनसनी फैला दी है और उत्तर प्रदेश राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो की तुरंत पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस जांच जारी है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले पर एक्शन लिया और पोस्ट कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बरेली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, "बरेली के बारादरी प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।"

टॅग्स :Bareilly Policeसोशल मीडियाsocial mediaउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली