लाइव न्यूज़ :

छह किलोग्राम सोना बरामद, गया रेलवे स्टेशन पर डीआरआई और आरपीएफ ने की संयुक्त कार्रवाई, कीमत 3 करोड़

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2022 17:03 IST

सोने का अनुमानित मूल्य दो करोड़ 88 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है. रेलवे सुरक्षा बल की टीम इस बारे में पूछताछ करने के लिए दोनों तस्करों को अपने साथ पटना ले आई है. 

Open in App
ठळक मुद्देकोतवाली मिर्जापुर के रहने वाले दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.डीआरआई टीम और आरपीएफ ने गुप्‍त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की.वरिष्ठ सूचना अधिकारी आलोक कुमार गुटगुटिया के पांच सदस्यीय टीम और रेलवे सुरक्षा बल गया ने की है.

पटनाः बिहार के गया रेलवे स्‍टेशन पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस(डीआरआई) और आरपीएफ के द्वारा की गई संयुक्‍त कार्रवाई में छह किलोग्राम सोना बरामद किया गया है.

आज सुबह कार्रवाई करते हुए दो ट्रेनों में छापामारी कर छह किलोग्राम सोना के साथ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली मिर्जापुर के रहने वाले दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. बरामद सोने का अनुमानित मूल्य दो करोड़ 88 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है. रेलवे सुरक्षा बल की टीम इस बारे में पूछताछ करने के लिए दोनों तस्करों को अपने साथ पटना ले आई है. 

प्राप्त जानकरी के अनुसार पटना की डीआरआई टीम और आरपीएफ ने गुप्‍त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. अभी तक की जांच में यह पता चला है कि यह सोना हावड़ा से लाया जा रहा था. दोनों ट्रेनों में करीब तीन-तीन किलोग्राम सोना मिला है. बताया जाता है कि डीआरआई की टीम और आरपीएफ ने दोनों ट्रेनों में बड़ी गहनता से जांच की.

डीआरआई और आरपीएफ के अधिकारी इस बरामदगी को संयुक्त रूप से की गई बड़ी कामयाबी मान रहे हैं. पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है ताकि सोने की तस्‍करी का पूरा सच सामने लाया जा सके. यह कार्रवाई डीआरआई पटना के वरिष्ठ सूचना अधिकारी आलोक कुमार गुटगुटिया के पांच सदस्यीय टीम और रेलवे सुरक्षा बल गया ने की है.

बरामद सोने के बार के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई डीआरआई पटना के द्वारा की गई. यहां बता दें कि डीआरआई ने पटना में पिछले साल एक से चार दिसंबर के बीच विदेशी सोने की तीन खेप पकड़ी थी. इस दौरान चार करोड़ रुपए से ज्यादा का करीब पौने आठ किलोग्राम सोना बरामद किया गया था. उसवक्त पकड़े गए तस्कर महाराष्ट्र के थे.

इस दौरान सोने की दो खेप गुवाहाटी और इंफाल से तस्करों को मिली थी. वहीं, एक खेप में बरामद सोना तस्कर ने खुद भारत-म्यंमार के मोरे बॉर्डर पर अंदर जाकर लिया था. बाकी खेप में बरामद सोना भी म्यंमार के मोरे बॉर्डर से ही भारत लाया गया था. सूत्रों के अनुसार भारत में सोने की तस्करी हजारों किलोमीटर दूर दुबई से भी हो रही है.

बताया जा रहा है कि तस्करी के इस अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट में भारत के साथ कई देशों के गिरोह शामिल हैं. सूत्रों की मानें तो दक्षिण अफ्रीका, स्वीटजरलैंड और आस्ट्रेलिया से सोना दुबई मंगाया जाता है. इसी सोने को अलग-अलग देशों के जरिए चोरी-छुपे भारत भेजा जा रहा है.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में बैठे गिरोह दुबई के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा बनकर लाखों-करोड़ों का मुनाफा कमा रहे हैं. आज की गई कार्रवाई को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है. अब की जा रही पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह किस सिंडिकेट का हिस्सा रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसोने का भावबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप